पर्यटन का अर्थ क्या है? पर्यटन की परिभाषा

पर्यटन का अर्थ

पर्यटन अर्थव्यवस्था के सबसे बढ़ते क्षेत्रों में से एक है, और भविष्य में भी इसका विकास जारी रहेगा। पर्यटन क्षेत्र का आकार दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इसलिए इसका प्रबंधन बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है

पर्यटन का अर्थ

पर्यटन अपने आधुनिक रूप में, प्रारम्भिक समय के मानवीय इतिहास के भ्रमणों/ यात्राओं के समान नहीं है यहूिदया की भाषा मे शब्द ‘‘तोरह्’’ का अर्थ अध्ययन करना या खोज करना है ‘‘टफअर’’ उसमें से निकाला प्रतीत होता है लैटिन में मूल शब्द ‘‘टोरनोस’’ उसके समीपस्थ है ‘टोरनोस’ एक प्रकार के गोल पहिये जैसा उपकरण था जो भ्रमण परिधि या पैकेज टुअर के विचार की ओर संकेत करता है. संस्कृत मे ‘‘पर्यटन’’ का अर्थ आराम के लिए और ज्ञान पाने के लिए यात्रा करने के उद्देश्य से अपने निवास स्थान को छोड़ना है देशाटन अन्य शब्द है जिसका अर्थ आर्थिक लाभो के लिए भ्रमण करना है। 

तीर्थाटन तीसरा समतुल्य शब्द है जिसका अर्थ धार्मिक उद्देश्य के लिए यात्रा करना है इस प्रकार तीनों शब्द पर्यटन के अर्थ और अवधारणा को अधिक अच्छा ढंग से प्रेषित करते हैं. भारत में 24 को व्यक्ति, जो विदेशी पासपोर्ट पर भारत में 24 घंटे की न्यूनतम अवधि और 6 महीने की अधिकतम अवधि के लिये भ्रमण करता है, पर्यटक है बशर्ते कि वो इस देश में न तो बसता है और न नौकरी के लिये नियुक्त होता है. ‘‘ यह अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों पर लागू होता है।

पर्यटन एक आधुनिक शब्द है. यह अंतर्राष्ट्रीय और देशीय दोनों पर्यटकों पर लागू होता है. यह कार्य और निवास के उनके सामान्य स्थान से बाहर, गतव्यों तक लोगों की अस्थायी गति. आनंद की चेष्टा वाले ऐसे पर्यटक भ्रमणकर्ता है और एक से दूसरे स्थान पर या एक स्थान पर ही बार-बार उसके दर्शनार्थ आते है. वे सब आर्थिक गतिविधियाँ जो बार-बार आयोजित की जाती है। पर्यटन का ही हिस्सा बनाती है. छुट्टियाँ बिताने के लिये भ्रमण, व्यापारिक या व्यावसायिक दौरा पर्यटन का ही भाग बन जाता है बशर्ते कि वह अस्थायी हो और जीवन निर्वाह के लिए कमा करने के उद्देश्य के बिना, इच्छा से भ्रमण किया गया हो। व्यापार अथवा व्यावसायिक पर्यटन का संबंध विभिन्न पक्षों के बीच सहयोग की चेष्टा के लिये विचारों का आदान प्रदान करने के लिये होता है। आज का युग भू-मण्डलीय अर्थव्यवस्था के भविष्य संबंधी आर्थिक सुधारों का है। यह ज्यादा से ज्यादा पर्यटकों को हमारे महानगरों और उद्योग व वाणिज्य के बढ़ते हुए अन्य केन्द्रों के निकट ला रहा है।

पर्यटन का अर्थ, हिब्रू, लेटिन व संस्कृति में इसके लिये उपयोग किये जाने वाले सांकेतिक शब्दों में अव्यक्त रूप से पाए गये है।

पर्यटन, लोगों की अस्थायी और ऐच्छिक गति मुख्य रूप से छुट्टियां बिताने, आनन्द पाने या व्यापारिक सहयोग के लिये गति को बताता है

पर्यटन की परिभाषा

ऑक्सफार्डे  डिक्शनरी के अनुसार पर्यटन व्यावसायिक गतिविधियों से संबंधित है। ये गतिविधियों हैं ठहरने के लिए स्थान, सेवाएं और मनोरंजन उपलब्ध कराना। ये सुविधाएं उन लोगों को प्रदान की जाती हैं जो आनंद के लिए किसी जगह पर जा रहे हैं

2 Comments

Previous Post Next Post