पुरापाषाण काल की प्रमुख विशेषताएं

पुरापाषाण काल की प्रमुख विशेषताएं

पुरापाषाण काल की प्रमुख विशेषताएं

मानव ने अपनी आवश्यकता के अनुरूप औजार बनाने की प्रक्रिया संभवत: लकड़ी तथा अन्य कार्बनयुक्त पदार्थ के औजार बनाने से शुरू की जो आज उपलब्ध नहीं है। परन्तु जब उसने पाषाण उपकरण बनाने शुरू किए तब से हमें पुरातात्विक प्रमाण उपलब्ध होने लगे। ये उपकरण मानव ने अपनी जरूरतों के अनुसार तथा उनके कार्य के अनुरूप निर्मित किए थे। जैसे मांस काटने तथा छीलने के लिए चॉपर (Chapper) तथा खुरचंनी (Scrapers) का निर्माण किया पुरापाषाण काल को तीन अवस्थाओं में विभाजित किया गया है:-
  1. निम्न पुरा पाषाण काल
  2. मध्य पुरापाषाण काल
  3. मध्यपाषाण काल

1. निम्न पुरा पाषाण काल 

इस काल में मानव भोजन के लिए शिकार करता था। मानव ने मध्य और अभिनूतन काल में चापर और चापिंग औजारों का निर्माण किया, इसमें चॉपर में एक तरफ से फलकीकरण करके औजार बनाए गए। इन्हीं औजारों से बाद में प्राग् हस्त कुठारों का निर्माण किया गया और कालान्तर में इन्हीं से सुन्दर हस्त कुल्हाडियां निर्मित हुई।
1. निम्न पुरा पाषाण काल में औजार - इस काल का मानव कोर (Core) निर्मित औजारों का प्रयोग करता था जिस पत्थर का औजार बनता था उसके फलक (Flake) उतार कर फेंक दिए जाते थे तथा बीच के हिस्से का ही औजार बनता था। इस काल के बने उपकरणों में चॉपर/चौंपिग औजार, हस्त कुल्हाड़ियो, विदारणी, खुरचमियां इत्यादि प्रमुख थे। इनसे मानव काटने, खाल साफ करने इत्यादि कार्यो के लिए तथा मिट्टी से जड़ें और कन्दमूल आदि निकालने के काम में लाता था।

2. निम्न पुरा पाषाण काल का विस्तार क्षेत्र - इस काल के मानव के उपकरण हमें सर्वप्रथम अफ्रीका से प्राप्त हुए। यहां मध्य-पूर्वी अफ्रीका के ओल्डुवई गर्ज की प्रथम तह से ये औजार मिले हैं। इसके अलावा मोरोक्को से भी इनकी प्राप्ति हुई है। यूरोप के लगभग सभी देशों से ये उपकरण मिले हैं, इनमें फ्रांस के सोम घाटी में स्थित अब्बेविल (Abbeville) जहां से हाथ की कुल्हाड़ियों की प्राप्ति हुई। इंग्लैड में थेमस नदी पर स्थित स्वान्सकोम्ब (Swanscombe) फ्रांस का अमीन्स (Amiens), जर्मनी का स्टेनहीम (Steinheim), हंगरी के वर्टिजोलुस गुफा प्रमुख है। एशिया में साइबेरिया को छोड़कर सभी प्रदेशों से इन उपकरणों की प्राप्ति हुई है। 

चीन में बीजिंग के समीप झाऊ-तेन गुफा में तो उस काल के मानव के उपकरण तथा आग के प्रमाण मिले हैं। भारत उपमहाद्वीप में पाकिस्तान के सोहनघाटी, दक्षिण भारत में तमिलनाडू के साथ-साथ समस्त भारत से इस प्रकार के उपकरण प्राप्त हुए है। दक्षिण-पूर्वी ऐशिया में महत्वपूर्ण है जावा, जहाँ से इस काल के मानव के अवशेष प्राप्त हुए हैं।

3. निम्न पुरा पाषाण काल के मानव - इन स्थलों से हमें इस काल के मानव के भी अवशेष प्राप्त हुए हैं, जो इस संस्कृति के जन्मदाता भी थे। ओलॅडुवई गर्ज की प्रथम तह से Anstralopithicus मानव के, चीन की आऊ-काऊ तेन गुफा से Sinauthropithicus तथा इसी प्रकार जावा से भी Pithicanthropas प्रजाति के मानव के अवशेष, दक्षिण अफ्रीका से स्टेर्कफॉनटीन (Sterkfontein) नामक स्थान से भी Australopithicus मानव के प्रमाण मिले है। इस काल के मानव की कपाल क्षमता 750 घन से0मी0 थी तथा कहीं-कहीं इससे भी अधिक।

4. निम्न पुरा पाषाण काल में जीवन - इस काल के मानव का निवास स्थल नदी घाटियाँ शिलाश्रय तथा गुफा इत्यादि थे। स्टुअर्ट पिंगट के अनुसार इस युग के मानव के जीवन का आधार शिकार करना तथा भोजन एकित्रात करना था, इनका जीवन अस्थायी और खतरों से भरा एवम् अलग-अलग था। इस काल का मानव उपकरणों की सहायता से जंगली जानवरों का शिकार करता था। भोजन के तौर पर उनका मांस कच्चा था कई स्थानों पर पकाने के भी प्रमाण हैं। इसके अतिरिक्त कन्दमूल, जंगली फल तथा खाने वाली जडे़ भी उसके भोजन में शामिल था। इस काल का मानव विलेचैम्यियन प्रकार के पशुओं के अलावा हाथी, गैंडा, घोडा, पानी की भैस, बारहसिंगे, कछुए, मछली, पक्षी, मेंढक, कई प्रकार के मगरमच्छ इत्यादि का शिकार करता था।

5. निम्न पुरा पाषाण काल का उद्भव एंव तिथिक्रम - तिथिक्रम के हिसाब से मानव के अवशेषों को मध्यअभिनूतन काल में रखा जा सकता है। ये अवशेष द्वितीय इन्टर ग्लेशियल काल या इससे भी प्राचीन काल के हैं। जिन्हें हम कम से कम पाँच लाख वर्ष से 1,25000 लाख वर्ष के बीच निर्धारित कर सकते हैं।

पूर्वपाषाकालीन संस्कृति का प्रांरभ अफ्रीका में ओल्डुवई गर्ज तथा मोरोक्को से देखने को मिलता है यहीं से इस काल के मानव में विभिन्न क्षेत्रों मे जाकर इस संस्कृति का विकास किया। कुछ विद्वानों का मत है कि इस काल में अफ्रीका भारत से जुड़ा हुआ था, इसलिए इस काल का मानव स्थल मार्ग से भारत पहुँचा। परन्तु महाद्वीप तो इस काल से बहुत पहले ही अलग हो चुके थे। इस प्रकार वह उत्तरी अफ्रीका से होता हुआ मांऊट कार्मल के रास्ते एक शाखा यूरोप मे उत्तर की ओर चली गई तथा दूसरी पूर्व होती हुई भारत तथा दक्षिणी पूर्व एशिया की ओर गई तथा वहां इस संस्कृति का विकास किया।

2. मध्य पुरापाषाण काल

(Medium Paleolithic Period) इस काल में मियडरस्थल मानव के अवशेष मिलने शुरू हुए और इन्होंने अपनी संस्कृति का विकास किया। पूर्व पुरापाषाणकाल के औजार कोर निर्मित थे, जिसमें फलकों का प्रयोग औजारों में नही किया गया था। लेकिन इस काल के मियंडर स्थल मानव ने अपने उपकरणों को फलक पर बनाना प्रांरभ किया, जो अपेक्षाकृत आकार में छोटे थे जो अच्छे बने हुए थे। निर्मित औजारों में बोरर (Borers) स्क्रेपर (Scrapper) औजार प्रचुर मात्रा में प्रयुक्त हुए थे। इनके अलावा फलक निर्मित औजारों में हस्तकुठार, बेधक, कुल्हाड़ियाँ और विदारणी प्रमुख थे।

1. मध्य पुरापाषाण काल में औजार बनाने की तकनीक - इस काल के फलक उपकरण दो तकनीकों द्वारा बनाए जाते थे। प्रथम विधि के उपकरण सर्वप्रथम इंग्लैड के कलैक्टोन-आन-सी Clacton-on-sea) नामक स्थान से सर्वप्रथम प्राप्त हुए थे। इस विधि में सर्वप्रथम पत्थर से फलक उतारी जाती थी, फिर उस फलक को दोबारा तीखा कर (retouching) आवश्यकतानुसार आकार का उपकरण बना लिया जाता था। दूसरी विधि को लवलॅवा विधि (Lowallosi-on-technique) का नाम दिया गया। इस विधि द्वारा निर्मि औजार सर्वप्रथम फ्रांस के तावलवा नामक स्थान से प्राप्त हुए इसलिए इसे लवलॅवा तकनीक का नाम दिया गया। इस विधी द्वारा पत्थर से जो फलक अलग किया जाता उसे ऐसे ही प्रयोग किया जा सकता था। 

इस विधि में जिस पत्थर का फलकीकरण किया जाता था उस पर किसी तीखे उपकरण से जिस प्रकार का औजार बनाना होता था उसकी रूपरेखा दी जाती थी। दूसरे चरण में उसके भीतरी हिस्से को ऊपर से छील दिया जाता था इसे Tortoise Ore कहा जाता था। तृतीय चरण में एक छोटा प्लेट फार्म तैयार किया जाता था। जहाँ तीखी चीज रखकर उस पर हथौडे से आघात किया जाता था। इस प्रकार मनचाहे आकार का उपकरण बनाया जा सकता था।

2. मध्य पुरापाषाण काल का विस्तार क्षेत्र- सर्वप्रथम इस संस्कृति के प्रमाण 1869 में फ्रांस के एक स्थल ली मौरित्यर (le Moustier) से प्राप्त होते हैं इसलिए इसे Moustarian (मौस्तिरयन) संस्कृति का नाम दिया गया। यहाँ सर्वप्रथम अशूलियन प्रकार के मौस्तिरयन उपकरण प्राप्त हुए जिनमें हस्तकुल्हाडियाँ, खुरचनियाँं और छिद्रयुक्त चाकू प्रमुख हैं। कालांतर में हस्त-कुल्हाडियों की संख्या में कमी आई और खुरचनियों तथा लवलवा प्रकार के उपकरणों की मात्रा में वृद्धि हुई। जिनमें End Scrapers, Side Scrapers, burins, borers इत्यादि प्रमुख हैं।

इस संस्कृति का प्रसार उन सभी क्षेत्रों तक मिलता है जहँं पूर्वपुरापाषाण काल के उपकरण प्राप्त हुए है। इसके अलावा सर्वप्रथम साइबेरिया प्रवेश दे पर मानव ने इसी काल में निवास शुरू किया।

3. मध्य पुरापाषाण काल का काल - मध्यपुरापाषाण काल ऊपरी अभिनूतन काल (Upper-Pleistocene period) के निचले भाग की संस्कृति है, यानि Wurm glacial (बूम हिमयुग) के निचले हिस्से की जिस समय बहुत ठण्ड़ का काल था। इसलिए इस काल के मानव के अधिकतर अवशेष हमें गुफाओं से प्राप्त हुए हैं।

4. मध्य पुरापाषाण काल के निवास स्थल - इस काल के मानव के निवास स्थल नदी घाटियों की अपेक्षा शिलाश्रयों और गुफाओं से अधिक प्राप्त हुए है। पूर्व काल में पाए जाने वाले विलेफ्रैन्चियन प्रकार के पशु इस काल में लुप्त हो गए तथा अन्य सभी प्रकार के पशु-पक्षी इस काल के मानव के शिकार का आधार थे। इस काल का मानव तीर तथा मछली पकडने के कांटों से शिकार करने लगा था। इस काल के मानव के निवास स्थल से शख, लकड़ी का कोयला तथा जली हुई हडडियां प्राप्त हुई हैं। इस काल के मानव के अवशेष यूरोप के विभिन्न देशों और एशिया के विभिन्न देशों के अलावा भारत में पुष्कर झील और डीडवाना प्रदेश से प्राप्त हुए है।

5. मध्य पुरापाषाण काल में धर्म का प्रारंभ - इस काल में मानव के धार्मिक विश्वासों की जानकारी मिलनी शुरू होती है। इस काल में पुर्नजन्म में विश्वास हुआ इसलिए मानव ने मृतकों को अपनी गुफाओं के नीचे ही दबाया। डोरडोगन के La ferrassie (ला फ्रेसी) नामक स्थान से 2 व्यस्कों तथा एक बच्चे को दफनाने के प्रमाण मिले है। शवों के सिर का बचाव करने के लिए पत्थर रखा जाता था शव को लम्बवत् लिटाकर दबाने के प्रमाण क्रिमिया में की-कोबा नामक स्थल तथा फिलिस्तीन में मांऊट करमल से भी प्राप्त हुए है। पूर्वी उजबेकिस्तान की एक गुफा तेशिक ताश से एक बच्चे के शव के साथ उसके सिर के पास 6 जोड़े बकरी के सींग रखे मिलते है। इन साक्ष्यों से पता चलता है कि मानव सामाजिक रूप से संयुक्त निवास करते थे और आपस में प्रेमभावना विकसित हो चुकी थी।

6. मध्य पुरापाषाण काल में उद्भव - इस संस्कृति का उद्भव भी सर्वप्रथम अफ्रीका के ओल्ॅडवई गर्ज में हुआ। यहीं से मियंडस्थल मानव ने माऊंट कार्मल के रास्ते यूरोप तथा एशिया के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर इस संस्कृति का विकास किया।

7. मध्य पुरापाषाण काल की तिथिक्रम - यह संस्कृति ऊपरी अभिनूतन काल की है तथा बूॅम हिमयुग के निचले काल में इसका तिथिक्रम निर्धारित किया जा सकता है, यानि इस काल को 1,25,000 ई0पू0 से 40,000 ई0पू0 के बीच माना जा सकता है।

3. मध्यपाषाण काल

लगभग 10000 वर्ष पूर्व अभिनूतन काल का अंत हो गया और जलवायु भी आजकल के समान हो गई। हिमयुग के दौरान जमी बर्फ की पर्त पिघलने लगी तथा अधिकतर निचले इलाकों में पानी भर गया। पानी के जमाव के साथ जमी मिट्टी की तहों की गिनती से स्कन्डेनेनिया में इस काल की शुरूआत 7900 ई0पू0 रखी जा सकती है जबकि रेडियों कार्बन तिथि से हिम युग काल का अंत 8300 ई0 पू0 निर्धारित किया जा सकता है। बर्फ पिघलने से समुद्र के जलस्तर में बढोतरी हुई जिस कार उतरी समुद्र में अधिक पानी फैल गया। जलवायु में हुए परिवर्तन का असर वनस्पति तथा पशु-पक्षियों पर भी हुआ। यूरोप में चौड़ी पत्ती वाले पेड़-पौधे होने लगे और साथ ही रेडियर, घोड़े, बिसन आदि के स्थान पर हिरण, जंगली सूअर, बारहसींगा इत्यादि पशु अधिक पाए जाने लगे। पश्चिमी एशिया के क्षेत्रों में इस प्रकार की वनस्पति के पौधे पाए गए जो आजकल के गेंहू और जौ के जंगली प्रकार थे। इस प्रकार की वनस्पति को प्रयोग में लाने तथा शिकार में जानवरों को मारने के लिए उस काल के मानव को अपने औजारों में भी परिवर्तन करना पड़ा।

इस काल में अत्यंत सूक्ष्म पाषाण औजारों का निर्माण किया गया। ये औजार इतने सूक्ष्म थे कि इन्हें अकेले प्रयोग में नहीं लाया जा सकता था बल्कि किसी अन्य चीज के साथ जोड़कर ही वन औजारों को प्रयोग किया जा सकता था। इन उपकरणों में प्वांइट, तीर का अग्र भाग, सूक्ष्म ब्यूरिन, खुरचनियां, हस्त कुल्हाडियां, ित्राकोण, ट्रॉपे, चन्द्राकार और अर्द्धचन्द्रकार इत्यादि प्रमुख है। ये उपकरण दो भागों में बांटे जा सकते है। दोनों प्रकार के औजारों को प्रकार के आधार पर बांटा गया है।

1. मध्यपाषाण काल में औजार बनाने की तकनीक - अत्याधिक सूक्ष्म औजारों के छोटे-छोटे फलक पत्थर से निकालने के लिए Pressure Technique का प्रयोग किया जाता था। इस तकनीक में एक विशेष आकार का फलक किसी नुकीले उपकरण को पत्थर पर रख उस पर ऊपर से दबाव डालकर फलक अलग किया जाता था। इस उपकरणों को किसी लकड़ी के आगे लगाकर Point का तीर बनाते थे। कुछ Points अथवा Blades को किसी जानवर की हड्डी या लकड़ी में फिट करके दंराती (Sickle) बनायी जा सकती थी। इनके उपकरणों के उपयोग से ही पता चलता है कि इस काल में मानव ने जंगली रूप से उगे पौधों को काट कर उनके दाने अलग करना सीख लिया था। कई स्थानों से तो सिल-बट्टे भी प्राप्त हुए है जैसे El-wad गुफा से, जो इसी प्रमाण की घोतक है।

2. मध्यपाषाण काल का प्रसार तथा जीवन - इस संस्कृति का प्रसार अधिकतर पश्चिमी एशिया, यूरोप, भारतीय प्रायद्वीप, एशिया तथा अफ्रीका में था। पश्चिमी एशिया के फिलिस्तीन की Mount carmel cowes से हमें इस काल के अवशेष प्राप्त होते हैं। इसके अतिरिक्त सीरिया, लेबनान इत्यादि से भी इसके प्रमाण मिले हैं। यहां यह संस्कृति Natuafian (नस्तूफियन) कहलाती थी। क्योंकि यह फिलिस्तीन के एक स्थल Wadyen-Natuf से सर्वप्रथम प्राप्त हुई थी। गुफाओं की दिवारों पर ये अपनी दैनिक दिनचर्या को चित्रकारी के जरिए दिखाते थे। जो इनके कला प्रेम को दर्शाती है। साधारणत: ये प्राकृतिक चित्रकारी करते थे।

इस संस्कृति के उपकरणों में सूक्ष्म पाषाण उपकरण तथा फिलंट (Flint) के Blade तथा Burin भी थे इनके अतिरिक्त अपने मृतकों के अंतिम संस्कार में वे उन्हें Shell, पशुओं के दांत, तथा गहनों के साथ ही दफनाते थे। El-wad नामक स्थल से एक Pendent भी प्राप्त हुआ है। ये Arrow head और Fish-took का प्रयोग मछली पकड़ने के लिए करते थे। इन्होंने कुते को पालना भी शुरू कर दिया था।

इस काल के मानव ने जंगली पौधों से दाने निकालकर उन्हें खाने में प्रयोग करना शुरू कर दिया था। इसकी पुष्टि कई क्षेत्रों से प्राप्त सिल-बट्टे करते हैं। इनमें el-wad स्थल प्रमुख है। सीरिया के मुरेयबिट क्षेत्र में जंगली गेंहू और जौ खाते थे। यूरोप में यह संस्कृति एजिलियन संस्कृति के नाम से जानी जाती है। जो कि फ्रांस, बेल्जियम, स्विटजर लैंड से प्राप्त हुई है। इसके अतिरिक्त कहीं-कहीं इससे विकसित मध्यपाषाण संस्कृति को Asturian तथा Maglamosean संस्कृति भी कहा जाता है। जो लोग लाल हिरण, से हिरण, जंगली सूअर इत्यादि का शिकार करते थे। मछलियां पकड़ते थे, कुता रखते थे तथा फल-फूल इत्यादि इक्कठा करके खाते थे। इनके अन्य उपकरणों में हड्डी की सूइयां, मछली के कांटे और चमड़े का कार्य करने वाले अन्य उपकरण थे। और पश्चिमी यूरोप में इस प्रकार की संस्कृति का प्रस्तार काल बाल्टिक तथा उतरी समुद्र के आसपास इस संस्कृति को Kitchen-Midden कहा जाता था। जिसमें सामान्यत: कुल्हाडियों की प्राप्ती होती है। कभी-कभी इनके उपकरणों में तीराग्र, बसौले तथ ट्रॉपेज इत्यादि अधिक थे। इस काल में बेल्जियम में इस काल का मानव (Pit dwelling) गड्डे खोदकर निवास करता था। इनकी संस्कृति को Campignian का नाम दिया जाता है।

भारत में इस संस्कृति के प्रमाण लगभग समस्त क्षेत्रों से प्राप्त होते है। लेकिन मुख्यत: तमिलनाडु में टेरी स्थल, गुजरात में लेघनाज, पूर्वी भारत में बीस्मानपुर, मध्य भारत में आजादगढ़ तथा भीममेका की गुफांए, राजस्थान में बागोर, उतरप्रदेश में लेखाडियां, सराय नाहर इत्यादि प्रमुख थे।

3. मध्यपाषाण काल के निवास स्थल - जलवायु परिवर्तन के कारण इस काल में मानव के निवास स्थल में भी काफी परिवर्तन आया। इस काल में उसे गहरी गुफाओं में रहने की आवश्यकता नही थी अब वह गुफाओं के मुख पर तथा बाहर के क्षेत्रों में निवास करने लगा। कई क्षेत्रों पर उसने अपने फर्शो का गेरू रंग से लेप भी किया। जैसा Eynam तथा el-wad की गुफाओं में देखने को मिलता हैं। दक्षिण भारत में वह समुद्र के किनारे, यूरोप में झीलों के किनारें, पर्वत तथा मैदानों में भी रहने लगा था। बेल्जियम के कई स्थलों पर वह गडढ़े खोद कर भी निवास करना शुरू कर दिया था।

4. मध्यपाषाण काल की तिथि - मध्यपाषाण काल की तिथि विभिन्न स्थलों पर अलग-2 निर्धारित की गई है। कई स्थानों पर तो यह 8000 ई0पू0 तो कहीं कहीं यह 2000 ई0पू0 तक भी निर्धारित की गई हैं। नास्तेफियन संस्कृति 8000 ई0पू0 के आसपास की है तथा यूरोप और भारत में यह 7500 ई0पू0 से 2000 ई0पू0 तक कायम रहा। दक्षिण भारत की मध्यपाषाण इण्डस्ट्री 4000 ई0पू0 आंकी गई है। जबकि आदमगढ़ (मध्य प्रदेश) का तिथि क्रम 5500 ई0पू0, उत्तर प्रदेश स्थित सराय नाहर राय 7300 ई0पू0 के आसपास इसे काल का प्रारंभ हुआ। इसके अतिरिक्त पूर्वी भारत की मध्य पाषाणीय संस्कृति 2000 ई0पू0 के आसपास आंकी गई है।

6 Comments

Previous Post Next Post