इतिहास की व्युत्पत्ति जर्मन शब्द ‘गेस्चिचटे’ से मानी जाती है, जिसका अर्थ है विगत घटनाओं का विशेष एवं बोधगम्य विवरण। इति-ह-आस में अंतिम शब्द अधिक महत्व रखता है, क्योंकि इसका उल्लेख प्राचीन वाडग़्मय में बहुत स्थानों पर हुआ है। ‘इतिहास’ शब्द तीन शब्दों से मिल कर बना है ‘इति-ह-आस’। जिसका अर्थ है- ‘निश्चित रूप से ऐसा हुआ।’
रेनियर ने हिस्ट्री को एक ‘स्टोरी’ के रूप में प्रस्तुत किया है, जिसके अनुसार इतिहास को ‘हिस्ट्री’ नहीं माना जा सकता। रेनियर ने हिस्ट्री शब्द के ‘हि’ शब्द को अलग करके ‘स्टोरी’ रूप में देखा है।
हेरोडोट्स ने इतिहास के लिए पहली बार ‘हिस्ट्री’ शब्द का प्रयोग किया है। ग्रीक भाषा का ‘हिस्तोरे’ शब्द इतिहासकार के लिए प्रयुक्त है, जो वाद-विवाद का निर्णय करने में समर्थ होता था, अर्थात वह विषय का अच्छा ज्ञाता होता था। हेरोडोट्स ने ‘हिस्ट्री’ शब्द को गवेशण एवं अनुसंधान के सातत्य से प्रतिपादित किया था।
Tags:
इतिहास
Hello sir,
ReplyDeleteI am
Content writer
I want to a job
C ०n- 8292357039