शोध का अर्थ एवं परिभाषा

शोध का अर्थ 

शोध को अंग्रेजी भाषा में ‘‘रिसर्च’’ कहा जाता है, रिसर्च में ‘‘री’’ शब्द का अर्थ बार-बार तथा ‘‘सर्च’’ का अर्थ ‘‘खाजे ना’’ होता है। इस प्रकार रिसर्च का अर्थ ‘‘प्रयत्नों की गहन खोज’’ करना होता है। 

शोध की परिभाषा

विभिन्न वैज्ञानिकों ने अपने-अपने मत दिये हैं, कुछ विद्वानों द्वारा दी गई परिभाषाएं इस प्रकार है -

कुक- ‘‘किसी समस्या के संदर्भ में ईमानदारी, विस्तार तथा बुद्धिमानी से तथ्यों, उनके अर्थ तथा उपयोगिता की खोज करना ही अनुसंधान है।’’

क्रॉफोर्ड- ‘‘अनुसंधान किसी समस्या के अच्छे अनुसंधान के लिये क्रमबद्ध तथा विशुद्ध चिंतन एवं विशिष्ट उपकरणों के प्रयोग की एक विधि है।’’

मुनरो- ‘‘अनुसंधान उन समस्याओं के अध्ययन की एक विधि है जिसे अपूर्ण अथवा पूर्ण समाधान तथ्यों के आधार पर ढूँढना है।’’ 

हिटले ‘‘समाजशास्त्र अनुसंधान में मानव समूह के सम्बन्धों का अध्ययन होता है।’’

2 Comments

  1. सर शोध विधि और प्रविधि के अंतर को भी उदाहरण के साथ स्पष्ट कीजिए। इसमें बहुत कन्फ्यूजन है।

    ReplyDelete
  2. शोध से जुड़ी बहुमूल्य जानकारी प्रदान करने के लिए धन्यवाद।
    शोध से सबंधित अन्य पहलुओं के लिए यहाँ भी विजिट करें।

    https://vkmail93.blogspot.com/2017/11/blog-post_19.html?m=1

    ReplyDelete
Previous Post Next Post