चार्ट किसे कहते हैं? चार्ट के कितने प्रकार होते हैं?

Chart चार्ट संकेत, शब्द, चित्र तथा रेखा के सम्मिश्रण से बनता है। इसमें वैज्ञानिक विचारों, सूत्रों या नियमों को क्रमबद्ध ढंग ये प्रस्तुत किया जाता है। 

चार्ट के प्रकार 

मुख्यतः निम्न प्रकार के चार्ट प्रयुक्त किये जाते है।

1. वृक्ष की आकृति वाले चार्ट

इन मानचित्रों में रेखा द्वारा या तने को व्यक्त करने वाले अन्य किसी विधि के उद्भव को व्यक्त किया जाता है और बहु-विध विकास को शाखाओं, तने तथा परतोें के माध्यम से दर्शाया जाता है 

2. समय चार्ट

इस प्रकार के कालक्रम को बताने के लिए काम में लाये जाते है 

3. प्रवाह चार्ट 

इस प्रकार के चार्ट का प्रयोग किसी संगठन, विचारधारा, आन्दोलन प्रक्रिया वंष आदि के क्रमिक विकास एवं प्रवाह को भलि भाँति दिखाने के लिये किया जाता है। इसी प्रकार शासन संबंधी क्रमिक संगठन को नीचे प्रदर्शित चार्ट द्वारा अच्छी तरह स्पष्ट किया जा सकता है।

3. तालिका चार्ट 

इस चार्ट में तथ्य एवं सूचनाओं को तालिका के रूप में प्रदर्शित किया जाता हैं विद्यालय टाइम टेबल इसका सबसे अच्छा उदाहरण है। इस प्रकार के चार्ट द्वारा देष या संसार के विभिन्न सामग्री और संपदा के उत्पादन, औसत वर्षा, औसत उपज, तापक्रम आदि के आँकड़ों को भली भाँति दर्शाया जा सकता है। तुलनात्मक अध्ययन में भी ऐसा प्रदर्शन बहुत सहायक हो सकता है।

4. चित्रात्मक चार्ट

इस चार्ट द्वारा पढ़ाई जाने वाली विषयवस्तु को आलेख, ग्राफ रेखाकृतियों, शब्दों तथा परंपरागत चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित करने का प्रयत्न किया जाता है। कक्षा-शिक्षण में सबसे अधिक प्रयोग इसी प्रकार के चार्ट का होता है। इस चार्ट की प्रकृति निम्न प्रकार की हो सकती है।

Bandey

I am full time blogger and social worker from Chitrakoot India.

Post a Comment

Previous Post Next Post