HTML क्या है और हाइपरटेक्स्ट मार्कअप लैंग्वेज कैसे काम करती है?

HTML एक हाइपर टैक्स्ट मार्कअप लैंग्वेज (HyperText Markup Language) है जिसका उपयोग वेबपेज बनाने में किया जाता है। HTML की खोज टिम बर्नर ली द्वारा सन् 1990 में की गयी थी। आज आप जो भी वेबसाइट देखते हैं वो सभी मुख्यतया HTML द्वारा ही बनाई गयी होती है। इसके बाद अन्य कई दूसरी भाषाओं को भी वेबसाइट बनाने में उपयोग किया जाने लगा। जैसे DHTML, XML, PHP आदि। HTML का उपयोग वेब डिजाइनिंग में किया जाता है। HTML द्वारा कई प्रकार की वेबसाइटों को बनाया जा सकता है।

HTML से वेबपेज कैसे बनाए

HTML से वेबपेज बनाने हेतु Notepad का उपयोग किया जाता है, जो कि आपको विंडोज के मेन मेन्यु में मिलेगा। सबसे पहले नोटपैड को खोलें, इसके बाद  HTML Code टाइप करें:-

<html>
<body>
<h1>Heading Example 1</h1>
<h2>Heading Example 2</h2>
<h3>Heading Example 3</h3>
<h4>Heading Example 4</h4>
<h5>Heading Example 5</h5>
<h6>Heading Example 6</h6>
<p>Paragraph Example</p>
<h2>HTML Webpage Linking Example</h2>
<a href="https://www.scotbuzz.org"> https://www.scotbuzz.org This is a link</a>
<h3>An Unordered HTML List Example</h3>
<ul>
<li>MBA</li>
<li>BBA</li>
<li>BCA</li>
</ul>
<h4>An Ordered HTML List Example</h4>
<ol>
<li>MBA</li>
<li>BBA</li>
<li>BCA</li>
</ol>
</body>
</html>

अब आप इस कोड को अपने डेस्कटाप पर .html एक्सटेंशन के साथ सेब करें। जैसे index.html सेव करते ही आपके डेस्कटाॅप पर index.html नाम की वेबफाइल बनी हुई दिख जायेगी। इस फाइल पर माउस द्वारा डबल क्लिक कर खोल सकते हैं या माउस के दाहिनी तरफ के बटन को क्लिक करने के बाद open with में किसी ब्राउजर को सलेक्ट करके भी खोल सकते हैं। ऐसा करने से आपके सामने एक वेबपेज खुलेगा जिसमें Scotbuzz.org हैडिंग लिखा होगा। यह केवल एक उदाहरण के तौर पर किया गया वेबपेज है, सही में तो आप अपने वेबपेज में कई अन्य चीजें भी कर सकते हैं जैसे आप विभिन्न रंगों के टेक्स्ट लिख सकते हैं। कोई भी इमेज वेबपेज में डाल सकते हैं। एक वेबपेज को दूसरे वेबपेज से लिंक कर सकते हैं।

ऊपर लिखे कोड को HTML प्रोग्राम की संरचना (Structure) कहा जाता है। जिसकी शुरूआत <html> से होती है तथा अन्त </html> से होता है। <html> को प्रोग्रामिंग भाषा में टैग कहते हैं तथा ‘<’ या ‘>’ निशान को ।Angle Bracket कहा जाता है।

HTML टैग के प्रकार

HTML प्रोग्राम दो प्रकार के टैग रखता है जिन्हें Container Tage और Empty Tage कहते हैं। कंटेनर टैग को Paired Tag भी कहा जाता है, अर्थात इस प्रकार के टैग जोड़े में उपोग किये जाते हैं। जैसे <html> के साथ </html> उपयोग किया जाता है। पहले को opening tag और दूसरे को closing tag कहते हैं। Empty Tag को अप्रकाशित टैग या unpaired tag कहा जाता है। जैसे कि <img> टैग को बन्द करने की आवश्यकता नहीं है।

HTML के मुख्य टैग

<html> - यह HTML के दस्तावेज को परिभाषित करता है।
<head> - यह एच टी एम एल दस्तावेज के बारे में जानकारी परिभाषित करता है।
<title> - यह दस्तावेज के शीर्षक को परिभाषित करता है।
<body> - यह दस्तावेज के मुख्य अंश को परिभाषित करता है।
<h1> - यह एच टी एम एल की हैडिंग को परिभाषित करता है। हैडिंग हेतु अन्य टैग भी उपलब्ध है जैसे <h1>,
<h2>, <h3>, <h4>, <h5> ,oa <h6>
<p> - यह अनुच्छेद को परिभाषित करता है।
<br>- यह लिखे गये डाटा के बीच में सिंगल लाइन ब्रेक लगाता है।
<b> - यह टेक्स्ट को बोल्ड करने के काम आता है।
<font> - यह टैक्स्ट को फाॅन्ट, रंग एवं आकार (साईज) को परिभाषित करता है।
<a> - यह हाइपरलिंग को परिभाषित करता है।
<table> - यह वेबपेज में टेबल बनाने के काम आता है।
<tr> - यह वेबपेज की टेबल की एक पंकित को परिभाषित करता है।
<td> - यह टेबल में एक सेल को परिभाषित करता है।

1 Comments

Previous Post Next Post