Education Portal एजुकेशन पोर्टल क्या है ?

Education Portal एजुकेशन पोर्टल क्या है ?

एज्युकेशन पोर्टल अपने आप में शिक्षा से संबंधित जानकारी का भंडार होता है। यह शिक्षा से संबंधी जानकारियों को संचित करके रखता है। इसमें उपलब्ध होने वाली प्रमुख जानकारिया निम्न प्रकार है:- 
  1. एज्युकेशन पोर्टल पर हमको वर्ष का शैक्षिक कैलेंडर देखनेको मिल जाता है। 
  2. शिक्षा विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का पता चल जाता है।
  3. छात्रों को दिया जाने वाला मिडडेमील के बाबत पर्याप्त जानकारी मिल जाती है।
  4. संभाग विशेष में स्थित प्राइमरी, मिडिल, हाई स्कूल आदि की संख्या पोर्टल पर रहती है। 
  5. शालेय क्रीड़ा का कैलेंडर एवं विभिन्न क्रीड़ा आयोजनों का ब्यौरा पोर्टल में मिल जाता है। 
  6. विभाग द्वारा दी जाने वाली विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्तियों की जानकारी एवं क्षेत्र विशेष की सांख्यकी भी पोर्टल पर रहती है। 
  7. विभागीय कर्मचारियों, शिक्षकों के लिये सेवा संबंधी नियमावली पोर्टल पर आसानी से मिल जाती है।
  8. सेवानिवृत्त शिक्षकों, कर्मचारियों को पेंशन नियम आदि के संबंध में समुचित सूचनाएं उपलब्ध रहती है।
  9. शाला प्रबंधन संबंधी अवधारनाएं एवं नियम उपलब्ध है। 
  10. छात्रों के लिये प्रवेश संबंधी सभी सूचनाएं एवं नियम मौजूद है। 
  11. परीक्षा से संबंधित सभी नियम व अद्यतन जानकारी पोर्टल पर विद्यमान रहती है। 
  12. शिक्षण प्रशिक्षण के विषय में एवं विभिन्न सेवाकालीन प्रशिक्षण संबंधी जानकारी इसमें निहित है।

Bandey

I am full time blogger and social worker from Chitrakoot India.

Post a Comment

Previous Post Next Post