ग्राफ किसे कहते हैं? प्रचलित ग्राफों के प्रकारों के नाम

(Graphs) ग्राफ से तात्पर्य उस चित्रात्मक दृश्य साधन से है जिसके माध्यम से संख्यात्मक या गुणात्मक आंकड़ों या सूचनाओं को इस से तरह से प्रदर्शित किया जा सकता है कि उनमें निहित तथ्यों, अंतरों तथा विकास की दिषा को ठीक तरह से समझा जा सके। 

ग्राफ के प्रकार

ग्राफ कितने प्रकार के होते हैं, 

1. रेखा ग्राफ

इस प्रकार के ग्राफों में विभिन्न तथ्यों एवं सूचनाओं को क्षैतिज और शीर्ष आधारों पर सरल रेखाओं के रूप में व्यक्त किया जाता है और फिर उनसे वांछित तुलनात्मक निष्कर्ष निकालने का प्रयत्न किया जाता है। उदाहरण के लिये विश्व की संपूर्ण जनसंख्या की दृष्टि से हमारी जनसंख्या कितनी है, किस तरह प्रति वर्ष बढ़ रही है, हमारे प्राकृतिक साधनों की क्या स्थिति है, देष के प्रांतों में प्रति व्यक्ति किस प्रकार की आय है, किस प्रकार की शिक्षा है, विकास की दर या स्थिति क्या है इत्यादि विभिन्न तथ्यों को स्पष्ट करने तथा तुलनात्मक अध्ययन में ये ग्राफ काफी सहायक सिद्ध हो सकते हैं। 

रेखा ग्राफ


2. दंड ग्राफ

इस प्रकार से ग्राफों में सरल रेखाओं के स्थान पर आंकड़ों के तुलनात्मक अध्ययन के लिए दंडों या छड़ों की मोटाई या चौड़ाई एक जैसी रखी जाती है और लंबाई को तुलनात्मक अध्ययन का आधार बनाया जाता है। रंगों तथा शैडों के उपयोग द्वारा विभिन्न तथ्यों या सूचनाओं से संबंधित दंडों में अंतर दिखाने का काम लिया जाता है 

दंड ग्राफ


3. वृत्त ग्राफ 

इन ग्राफों को बनाने के लिए वृत्त खींचकर उन्हें विभिन्न वृत्त खण्डों में इस प्रकार बांट दिया जाता है कि प्रत्येक वृत्त खण्ड संपूर्ण वृत्त के एक निश्चित भाग, अंष या परिणाम को प्रदर्शित कर सके। एक वृत्त खण्ड किस विशेष सूचना या तथ्य का प्रतिनिधित्व करता है इस बात को लिखकर पूरी तरह स्पष्ट कर दिया जाता है। ऐसे ग्राफों से किस तरह का प्रदर्शन होता है यह बात चित्र द्वारा अच्छी तरह समझी जा सकती है।

वृत्त ग्राफ


4. चित्रात्मक ग्राफ

इस प्रकार के ग्राफों में संख्यात्मक तथ्यों या सूचनाओं के तुलनात्मक अध्ययन हेतु चित्रों की सहायता ली जाती है। चित्रों की संख्या उनके आकार, रंग तथा छाया व्यवस्था आदि को इस तुलना का आधार बनाया जाता है जैसा कि आगे के उदाहरण द्वारा स्पष्ट हो सकता है। इस उदाहरण में चित्रात्मक ग्राफ द्वारा विद्यालयों के छात्रों द्वारा जो विभिन्न खेलों में भाग लिया जाता है उनका तुलनात्मक अध्ययन प्रस्तुत किया गया है।

चित्रात्मक ग्राफ


Bandey

I am full time blogger and social worker from Chitrakoot India.

Post a Comment

Previous Post Next Post