राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के प्रमुख उद्देश्य

राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान की शुरूआत सन् 2009 से हुई। इस योजना के किन्वान्यन का प्रारम्भ सत्र 2009-10 से हुआ है। 

राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के प्रमुख उद्देश्य

राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान का मुख्य उद्देश्य माध्यमिक शिक्षा की सभी तक पहुंच सुनिश्चित करना एवं इसके गुणवत्ता में सुधार लाना है। इस योजना के अन्य उद्देश्य माध्यमिक शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के साथ-साथ माध्यमिक विद्यालयों में निर्धारित मानकों के साथ लिंग की असमानता, सामाजिक आर्थिक असमानता को दूर करना एवं दिव्यांगता की बाधाओं को समाप्त कर सर्वव्यापक पहुंच सुनिश्चित करना है और 2017 तक सभी के लिए माध्यमिक शिक्षा की सर्वव्यापक पहुंच सुलभ करना है। बारहवी पंचवर्षीय योजना के अन्त 2020 तक सर्वव्यापक ठहराव सुनिश्चित करना है।

राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के द्वारा देश के प्रत्येक कोने में कक्षा 10 वी तक माध्यमिक शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए 5 किमी की परिधि में माध्यमिक विद्यालयों की स्थापना करना है। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान का लक्ष्य माध्यमिक शिक्षा का लोकव्यापीकरण है। देश में सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत प्रारम्भिक शिक्षा के सर्व सुलभीकरण की सफलता और देश में माध्यमिक शिक्षा की आवश्यकता के अनुसार भारत सरकार, मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान की शुरूआत की गई।

इस योजना के अन्तर्गत दी जाने वाली महत्वपूर्ण भौतिक सुविधाएं
  1. अतिरिक्त कक्षा-कक्ष
  2. प्रयोगशालाएं
  3. पुस्तकालय
  4. शौचालय
  5. पयेजल सुविधा
  6. पिछड़े क्षेत्रों में शिक्षको के लिए आवासीय सुविधाएं
योजना के अंतर्गत की गई महत्वपूर्ण गुणात्मक व्यवस्थाएं
  1. छात्र-शिक्षक अनुपात 30ः1 करने हेतु अतिरिक्त शिक्षकों की नियुक्ति
  2. विज्ञान गणित और अंग्रेजी शिक्षा पर ध्यान
  3. शिक्षकों का सेवाकानीन प्रशिक्षण
  4. विज्ञान प्रयोग शालाएं
  5. आईसीटी आधारित शिक्षा
  6. पाठ्यक्रमसुधार
  7. शिक्षा अधिगम सुधार
  8. योजना में की गई महत्वपूर्ण समतामूलक व्यवस्थाएं
  9. शुक्ष्म योजनाओं पर विशेष केन्द्रित
  10. आश्रम विद्यालयों के उन्नयन हेतु प्राथमिकता
  11. विद्यालयों के खोलने में अनुसूचित जात अनुसूचित जनजाति/अल्पसंख्यक क्षेत्रों को प्राथमिकता
  12. कमजोर वर्ग के लिए विशेष प्रवेश प्रयास
  13. विद्यालयों में महिला शिक्षकों की अधिकता
  14. बालिकाओं के लिए अलग मूत्रालय

Bandey

मैं एक सामाजिक कार्यकर्ता (MSW Passout 2014 MGCGVV University) चित्रकूट, भारत से ब्लॉगर हूं।

Post a Comment

Previous Post Next Post