विपरीतार्थक/ शब्द विलोम शब्द किसे कहते हैं उदाहरण के साथ

विपरीतार्थक शब्द किसे कहते हैं ?

विपरीतार्थक शब्द - विलोम का अर्थ होता है उलटा या विपरीत। विपरीतार्थक शब्दों को करवाते हुए यह ध्यान रखें कि अर्थ का आधार तो मुख्य होता है, साथ ही तत्सम-तद्भव को भी देखें अर्थात शीत शब्द का अर्थ ठंडा होना है, परंतु शीत का विलोम इस आधार पर गरम या गरमी नहीं होगा अपितु उष्ण होगा क्योंकि दोनों ही तत्सम शब्द हैं। इसी प्रकार उदय का छिपना नहीं हो सकता। इसके समकक्ष अस्त ही होगा। पंडित का पागल न होकर मूर्ख होगा। अतः छात्रों को इसका ज्ञान भली-भाँति करा देना चाहिए कि तत्सम का विलोम शब्द तत्सम और तद्भव का विलोम शब्द तद्भव ही होगा।

शब्द - विलोम

1. अकर्मक सकर्मक
2. अतिवृष्टि अनावृष्टि
3. हर्ष शोक
4. अनुकूल प्रतिकूल
5. अपना पराया
6. अल्प प्रचुर
7. अपव्यय मितव्यय
8. आदर निरादर
9. अनिवार्य ऐच्छिक
10. आयात निर्यात
11. आह्वान विसर्जन
12. सार्थक निरर्थक
13. हित अहित
14. आशा निराशा
15. आस्तिक नास्तिक
16. इष्ट अनिष्ट
17. उत्तरायण दक्षिणायन
18. उत्थान पतन
19. उपकार अपकार
20. ऐश्वर्य अनैश्वर्य
21. क्रय विक्रय
22. कृतज्ञ कृतघ्न
23. कोमल कठोर
24. स्वर्ग नरक
25. गुण दोष
26. गुप्त प्रकट
27. हार जीत
28. अधिक न्यून
29. अनाथ सनाथ
30. अनुज अग्रज
31. अमृत विष
32. शांति अशांति
33. अनुराग विराग
34. आकाश पाताल
35. आदि अंत
36. आरोह अवरोह
37. आगे पीछे
38. आचार अनाचार
39. आज्ञा अवज्ञा
40. आदान प्रदान
41. उच्च निम्न
42. उत्तीर्ण अनुत्तीर्ण
43. उदार अनुदार
44. एक अनेक
45. हास्य रुदन
46. कर्वफश मधुर, कोमल
47. दुर्गम सुगम
48. कुटिल सरल
49. खंडन मंडन
50. स्वाभाविक अस्वाभाविक
51. गरमी सर्दी
52. हलका भारी
53. घृणा प्रेम
54. जन्म मृत्यु
55. जय पराजय
56. जीवित मृत
57. ज्येष्ठ कनिष्ठ
58. जाग्रत सुप्त
59. सुमति कुमति
60. धीर चंचल
61. निर्भय भीरु
62. नूतन पुरातन
63. निंदा स्तुति
64. निश्चित अनिश्चित
65. पालन उल्लंघन
66. पूर्वार्ध उत्तरार्ध
67. प्रकाश अंधकार
68. सरस नीरस
69. शिष्ट अशिष्ट
70. पक्ष विपक्ष
71. स्वच्छ मलिन
72. प्रसन्न रुष्ट
73. प्रत्यक्ष परोक्ष
74. प्रशंसा निंदा
75. बंधन मुक्ति, मोक्ष
76. बाल वृद्ध
77. बाहर भीतर
78. मधुर कटु
79. स्थिर अस्थिर
80. यश अपयश
81. स्वतंत्र परतंत्र
82. चल अचल
83. जीवन मरण
84. ज्ञान अज्ञान
85. सृष्टि प्रलय
86. दुख सुख
87. धनी निर्धन
88. नवीन प्राचीन
89. लाभ हानि
90. वादी प्रतिवादी
91. सुगंध दुर्गंध
92. शुक्ल कृष्ण
93. शत्रु मित्र
94. शूर कायर
95. स्वदेश विदेश
96. श्वेत श्याम
97. सभ्य असभ्य
98. शांत अशांत
99. शाप वरदान
100. शुष्क आर्द्र
101. शुभ अशुभ
102. सदाचार दुराचार
103. सबल निर्बल
104. संयोग वियोग
105. संपन्न विपन्न
106. सज्जन दुर्जन
107. सर्वदा यदाकदा
10 8. सशक्त अशक्त
109. स्वस्थ अस्वस्थ
110. राग द्वेष

Post a Comment

Previous Post Next Post