गूगल लेंस क्या हैं गूगल लेंस के क्या फायदे हैं?

‘Google Lens’ को 04 अक्टूबर, 2017 को शामिल किया गया है। गूगल लेंस एंड्राइड/आईओस डिवाइसेज़ के लिए एक फोटो एप्लीकेशन है जिसके माध्यम से किसी भी टेक्स्ट फाइल को स्कैन किया जा सकता है तस्वीर क्लिक करके उसके बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती हैं। इसके अलावा, इसके माध्यम से कोई भी कोड स्कैन किया जा सकता है।

गूगल लेंस द्वारा जो भी वस्तु स्कैन की जाती है उसकी विस्तृत जानकारी एक व्यापक डेटाबेस में से छांटकर उपलब्ध कराई जाती है। गूगल टीम का मानना है कि यह एप्लीकेशन आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर काम करती है और जैसे-जैसे यह एप्लीकेशन पुरानी होती जाएगी, इसके परिणाम भी बेहतर और विस्तृत होते जाएंगे। चूंकि स्कैन की हुई वस्तु के संबंध में जानकारी डेटाबेस में उपलब्ध होगी और इन जानकारियों का उपयोग बेहतर रूप से किया जा सकेगा। हालांकि यह सर्विस उपयोग में है लेकिन अभी इसे खास महत्ता नहीं मिली है और बहुत से लोग इससे अनजान भी है।

गूगल लेंस न्यूरल नेटवर्क्स का इस्तेमाल करके कई वस्तुओं जैसे कि जानवर की नस्ल, फूल या पत्ति का नाम की पहचान करता है।

आप भी गूगल लेंस का प्रयोग करना चाहते है तो आप किसी भी एंड्राइड/आईओस डिवाइस पर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं बशर्ते आपका एंड्राइड/आईओस डिवाइस नवीनतम साॅफ्टवेयर से अपडेटिड हो। गूगल लेंस को इंस्टाल करने के लिए प्ले स्टोर में गूगल लेंस सर्च करके इसे डाउनलोड किया जा सकता है और एक बार डिवाइस में डाउनलोड होने के बाद इसे आसानी से कैमरे की तरह ही उपयोग किया जा सकता है। 

गूगल लेंस के फायदे (Benefits of Google Lens)

  1. आप कुछ भी ऐसा सर्च करना चाहते हैं जिसकी जानकारी आपको नहीं है तो गूगल लेंस के माध्यम से स्कैन करके उस वस्तु संबंध में जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
  2. किसी जानवर की नस्ल, फूल या पत्ती का नाम, कुछ भी ऐसा जो गूगल पर देखना चाहें, उसे गूगल लेंस के जरिए क्लिक करने पर तुरंत जाना जा सकता है।
  3. यदि कोई ऐसी पेंटिंग है जो बेहद ही ख़ास है लेकिन उसकी पूरी जानकारी आपको नहीं तो इसमें भी गूगल लेंस आपकी मदद करेगा। 
  4. आपके पास कोई ऐसी किताब है जिसका नाम या टाइटल नहीं है, तो भी गूगल लेंस से उसकी पूरी जानकारी प्राप्त की सकती है। 
  5. गूगल लेंस किसी लेख का अनुवाद ’गूगल अनुवाद‘ की सभी भाषाओं में कर सकता है। 
  6. बारकोड का इस्तेमाल करके किसी उत्पाद के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जैसे उस वस्तु को कहां से खरीदा जा सकता है, उसकी अन्य जानकारी भी बारकोड को डीकोड कर के गूगल लेंस उपलब्ध कराता है। 
  7. कारोबार कार्डः किसी संपर्क में फोन नंबर या पता सेव कर सकते हैं। 
  8. किताब का सारांश पा सकते हैं और समीक्षाएं पढ़ सकते हैं। 
  9. इवेंट फ्लायर या बिल बोर्ड: इवेंट को अपने कैलेंडर में जोड़ सकते हैं।
  10. लैंडमार्क या इमारतः ऐतिहासिक तथ्य, कारोबार का समय देख सकते हैं। 
  11. संग्रहालय में पेंटिंगः कलाकार या पेंटिंग के बारे में ज़्यादा जानकारी पा सकते हैं। 
  12. पौधा या जानवरः प्रजातियों और नस्लों के बारे में ज़्यादा जानकारी पा सकते हैं। 

Post a Comment

Previous Post Next Post