भारत के प्रमुख द्वीपों के नाम

 

भारत के प्रमुख द्वीपों के नाम

1. पश्चिमी तट के द्वीप - पश्चिमी तट के द्वीप  हैं- 

(1) लक्ष द्वीप - यह लगभग 10° से 12° उत्तरी और 72° पूर्वी देशान्तर पर मालाबार तट से 288 किमी. दूरी पर फैला हुआ है। ये सभी प्रवाल द्वीप हैं।

(2) ट्राॅम्बे द्वीप - यह मुम्बई नगर के के पास स्थित है। 

2. पूर्वी तट के द्वीप - पूर्वी तट के द्वीप  है- 

(1) हेयर द्वीप - तूतुक्कुडि से 4 किमी. दूर स्थित है, यह खरगोशों की अधिकता तथा उनके शिकार के लिए प्रसिद्ध है।

(2) पामबन द्वीप - यह आदम के पुल का ही अंग है। अति प्राचीनकाल में इसके अतिरिक्त अन्य छोटे-छोटे द्वीपों द्वारा भारत और श्रीलंका का सम्बन्ध रहा होगा। रामेश्वरम एक द्वीप पर स्थित है। अब कुछ द्वीप जलमग्न हो गये हैं। बचे हुए द्वीपों मे पामबन द्वीप मुख्य है। यह द्वीप 10 किमी. तथा 18 किमी. लम्बे क्षेत्र में विस्तृत है।

(3) श्री हरीकोटा द्वीप - यह रेत का मुंडेर है जो पुलीकट झील को बंगाल की खाड़ी से अलग करता है। यह 90 किमी. लम्बा तथा 13 किमी. चैडा द्वीप है। यह अपने प्राकृतिक सौन्दर्य के लिए प्रसिद्ध है।

कृष्णा नदी के डेल्टा के समीप भी कुछ छोटे द्वीप बन गये हैं। चिलका झील तथा समुद्र के मध्य कुछ द्वीप मिलते हैं जो लगभग 30 किमी. लम्बे हैं। गंगा के डेल्टा पर वनाच्छादित छोटे-छोटे द्वीप मिलते हैं।

3. बंगाल की खाड़ी के द्वीप - बंगाल की खाडी़ के द्वीप हैं- 

(1) अण्डमान द्वीपसमूह - 204 द्वीपों का यह समूह बंगाल की खाडी़ में 10° - 30° और 13°-30° उत्तरी अक्षांशों तथा 92° पूर्वी 93° -30° पूर्वी देशान्तरों के मध्य स्थित है। कोलकाता से इनकी दूरी 1250 किमी. है। इन द्वीपों की आबादी 63 हजार है। स्वतंत्रता के पहले स्वतंत्रता सेनानियों को यहाँ निर्वासित किया जाता था और इस क्षेत्र को कालापानी कहा जाता था।

(2) निकोबार द्वीपसमूह - निकोबार द्वीपसमूह अण्डमान द्वीपसमूह के दक्षिण में स्थित है। यह 21 द्वीपों का समूह है। ]

Post a Comment

Previous Post Next Post