भारत में तांबा उत्पादक क्षेत्र के नाम

भारत में तांबे का प्रयोग प्राचीन समय से किया जा रहा है। तांबे के सिक्कों तथा बर्तनों का प्रचलन यहाँ काफी लम्बे समय से रहा है। वर्तमान में विद्युत के तार मिश्रित धातु के रूप में, टेलीग्राफ के तारों, बर्तन बनाने में तांबे का प्रयोग किया जा रहा है। 

भारत में तांबा उत्पादक क्षेत्र

भारत में तांबा उत्पादन करने वाले राज्यों में मध्यप्रदेश (62 प्रतिशत), राजस्थान (27 प्रतिशत) तथा झारखण्ड (11 प्रतिशत) है। इन तीनों राज्यों से देश के कुल तांबा उत्पादन का लगभग 99 प्रतिशत उत्पादन प्राप्त होता है। कर्नाटक, महाराष्ट्र, बिहार, गुजरात तथा आन्ध्रप्रदेश राज्यों में कुछ तांबा प्राप्त होता है।

भारत में तांबा उत्पादक क्षेत्र



(1) मध्य प्रदेश - तांबा के उत्पादन में मध्यप्रदेश का भारत में प्रथम स्थान है। सन् 2013-14 में यहाँ 23.76 लाख मी. टन तांबा उत्पादित किया गया जो देश का 62.1 प्रतिशत हैं। यहाँ तांबा की अनुमानित संचित राशि 24.2 मिलियन मी. टन है। बालाघाट जिले में मलाजखण्ड ताम्र पेटी राज्य का सर्वप्रमुख तांबा उत्पादक क्षेत्र है । इसके अतिरिक्त जबलपुर, नरसिंहपुर, सागर, होशंगाबाद, भिंड, छतरपुर, देवास तथा ग्वालियर में भी तांबा के संचित भण्डार हैं। यहाँ हिन्दुस्तान काॅपर लिमि. द्वारा उत्पादन कार्य किया जा रहा है।

(2) राजस्थान - यहाँ देश का सर्वाधिक तांबा (19.9 प्रतिशत) संचित हैं। तांबा उत्पादन में राजस्थान राज्य का भारत में द्वितीय स्थान है। सन् 2013-14 में यहाँ 10.0 लाख मी. टन तांबा उत्पादित किया गया जो देश के कुल उत्पादन का 26.9 प्रतिशत है। झुँझनूँ तथा अलवर जिले तांबा उत्पादन में  स्थान रखते हैं। अलवर जिले में खो-दरीबा क्षेत्र तथा झुँझनूँ जिले में खेतड़ी-सिंघाना क्षेत्र तांबा का उत्पादन करने वाले प्रमुख क्षेत्र हैं। इसके अतिरिक्त उदयपुर का देलवाड़ा, किरोवली तथा सिरोड़ी क्षेत्र एवं भीलवाड़ा जिलों के पुर क्षेत्र से भी ताम्र अयस्क का उत्पादन प्राप्त होता है। 

(3) झारखण्ड - तांबा के संचित भण्डारों तथा उत्पादन की दृष्टि से झारखण्ड देश में तृतीय स्थान रखता है। सन् 2013-14 में इस राज्य में 39.86 लाख मी. टन तांबा उत्पादित किया गया, जो भारत के कुल तांबा उत्पादन का लगभग 11 प्रतिशत था। इस क्षेत्र में उत्पादित ताम्र अयस्क में शुद्ध तांबे का प्रतिशत 1.3 से लेकर 2.5 तक मिलता है। हजारीबाग, गया, पलामू, छोटा नागपुर तथा सन्थाल परगना तांबा उत्पादन करने वाले झारखण्ड राज्य के अन्य जिले हैं।

(4) उत्तराराखण्ड - इस राज्य के गढ़वाल, पोखरी तथा देहरादून जिले तांबा के भण्डार हैं

(5) तांबा उत्पादन के अन्य क्षेत्र-आन्ध्रप्रदेश के गुण्टूर, नालगोंड़ा, नेल्लोर तथा अनन्तपरु जिले कर्नाटक राज्य का हासन जिला; हिमाचल प्रदेश में कुल्ल-ू कागँडा़ घाटी; महाराष्ट्र में चन्द्रपुर जिला; तमिलनाडु में दक्षिणी अरकाट जिला तांबा उत्पादन के अन्य क्षेत्र हैं।

Tags: bharat mein tamba utpadak kshetra, भारत में तांबा उत्पादक क्षेत्र

Post a Comment

Previous Post Next Post