खाद्य और कृषि संगठन क्या कार्य करता है? [Functions of F.A.O. in hindi]

खाद्य और कृषि संगठन

खाद्य और कृषि संगठन (F.A.O.) यह एक अन्तर्राष्ट्रीय संस्था है। खाद्य और कृषि संगठन (F.A.O.) की स्थापना 1945 में हुई थी और इसका मुख्यालय रोम है। यह सम्पूर्ण विश्व में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सहायता प्रदान करती है। इसका प्रमुख कार्य विश्व खाद्य से सम्बन्धित आँकड़ा एकत्रित कर विश्व में खाद्यान्न की स्थिति की जानकारी प्राप्त करना है।  

खाद्य और कृषि संगठन स्वास्थ्य योजनाओं  के अन्तर्गत अनेक कार्य कर रहा है। इस संगठन की स्थापना यूनाइटेड स्टेट अमेरिका में हुई थी और (Technical Co-operative Mission) के नाम से जाना जाता था। यह संगठन स्वच्छ वातावरण, सुरक्षित जल पूर्ति प्रदान करने, परिवार नियोजन, उत्तम पोषण योजनाओं के संचालन में आर्थिक सहयोग व तकनीकी सुझाव प्रदान करता है। 

खाद्य और कृषि संगठन के मुख्य उद्देश्य

संगठन का मुख्य उद्देश्य बढ़ती हुई जनसंख्या की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए खाद्य पदार्थों के उत्पादन में वृद्धि करना तथा कुपोषण को दूर करना है। 

खाद्य एवं कृषि संगठन के कार्य

अपने उद्देश्यों की सफलता के लिए संगठन ये कार्य करता है।
  1. सभी राष्ट्रों की पोषण स्थिति में सुधार करना। 
  2. उत्तम पोषण तथा कुपोषण से बचाव के लिए आवश्यक जानकारी का प्रचार-प्रसार करना।
  3. कृषि, मत्स्य पालन तथा वन उपज को बढ़ावा देना। 
  4. पोषण शिक्षा प्रदान करना। 
  5. ग्रामीणों की पोषण स्थिति में सुधार करना। 
  6. पोषण सर्वेक्षण, सभाएं, गोष्ठी, शोध कार्य करके पोषण के क्षेत्र में जानकारियां प्रदान करना। 
  7. व्यावहारिक पुष्टाहार कार्यक्रम में सहायता प्रदान करना। 
  8. विश्व स्वास्थ्य संगठन के सहयोग से सभी के स्वास्थ्य तथा पोषणात्मक स्तर में सुधार करना।

Post a Comment

Previous Post Next Post