ए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलाम का जीवन परिचय

डाॅ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 तमिलनाडु राज्य के धनुषकोडी गाँव, रामेश्वरम के तमिल मुस्लिम परिवार में हुआ था। ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का पूरा नाम डाॅक्टर अबुल पाकिर जैनुल्लाब्दीन अब्दुल कलाम है। उनके पिता जैनुलाब्दीन एक नाविक थे। उनकी माँ आसिंमा एक गृहिणी थी। कलाम अपने परिवार में चार भाइयों और एक बहन में सबसे छोटे थे। परिवार की आर्थिक दशा ठीक नहीं थी। अतः कम उम्र में ही कलाम को काम करना पड़ा। अपने पिता की आर्थिक मदद हेतु समाचार पत्र वितरित करने का कार्य किया।

डाॅ. कलाम ने प्रधानमंत्री के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार और रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन के सचिव के रूप में जुलाई 1992 से दिसम्बर 1999 तक कार्य किया। पोखरण-2 परमाणु परीक्षण में उन्होंने एक गहन राजनीतिक और तकनीकी भूमिका निभाई। कलाम ने मुख्य परियोजना समन्वयक, राजगोपाल चिदंबरम के साथ परीक्षण चरण के दौरान भी कार्य किया।

डाॅ. अब्दुल कलाम सत्तारूढ़ पार्टी भारतीय जनता पार्टी और विपक्ष की भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी में सहयोग से 2002 से 2007 तक भारत के 11वंे राष्ट्रपति बने। उन्हें व्यापक रूप से ‘‘जनता का राष्ट्रपति’’ के रूप में जाता है। राष्ट्रपति अवधि के बाद उन्होंने शिक्षा, लेखन और सार्वजनिक सेवा में उल्लेखनीय कार्य किया। वे भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किये गये।

Bandey

I am full time blogger and social worker from Chitrakoot India.

Post a Comment

Previous Post Next Post