बास्केटबॉल का इतिहास

बास्केटबॉल का इतिहास

बास्केटबॉल खेल दो टीमों के बीच खेला जाता है। इसमें प्रत्येक टीम में 5-5 खिलाड़ी होते हैं। बास्केटबॉल की 1 टीम में अधिकतम 12 खिलाड़ी होते हैं। खेल की समाप्ति पर अधिक अंक अर्जित करने वाली टीम विजेयी घोषित की
जाती है।

बास्केटबॉल का इतिहास 

  1. 1881 में बास्केटबॉल खेल का आविष्कार डाॅ. जेम्स नेस्मिथ ने अमेरिका के स्प्रिंगफील्ड काॅलेज में किया था।
  2. सर्वप्रथम 1892 में बाॅस्केटबाॅल का खेल खेला गया था। 
  3. 1924 के पेरिस ओलम्पिक खेलों में बाॅस्केटबाॅल को प्रदर्शन खेलों के रूप में शामिल किया गया। 
  4. 1932 में अंतर्राष्ट्रीय बाॅस्केटबाॅल संघ की स्थापना हुई। 
  5. 1934 में बाॅस्केटबाॅल को ओलम्पिक खेलों के रूप में मान्यता मिली। 
  6. 1936 के बर्लिन ओलम्पिक खेलों में बाॅस्केटबाॅल को शामिल किया गया था, इसमें अमेरिका प्रथम स्थान पर रहा था। 
  7. 1950 में पहली बार बाॅस्केटबाॅल का विश्वकप खेल अर्जेंटीना में शुरू किया गया था। 
  8. 1953 में पहली बार महिलाओं का बाॅस्केटबाॅल विश्वकप चिली में शुरू हुआ था। 
  9. 1976 में महिलाओं के लिए बाॅस्केटबाॅल को ओलम्पिक खेलों में शामिल किया गया था।
अब भारत के संदर्भ में भी बाॅस्केटबाॅल को जानें-
  1. 1930 में भारत में अंतर्राष्ट्रीय बाॅस्केटबाॅल संघ की सदस्यता ग्रहण की गई थी। 
  2. 1934 में भारत में पुरुषों की राष्ट्रीय बाॅस्केटबाॅल खेल प्रतियोगिता नई दिल्ली में आयोजित की गई थी। 
  3. जबकि 1950 में बाॅस्केटबाॅल फेडरेशन आफ इंडिया की स्थापना मुंबई में की गई थी। 
  4. नई दिल्ली में 1951 में आयोजित पहले एशियाई खेलों में बास्केटबॉल खेल को भी शामिल किया गया था।

Bandey

I am full time blogger and social worker from Chitrakoot India.

Post a Comment

Previous Post Next Post