विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की स्थापना 7 अप्रैल 1948 को हुई इसलिए इस दिन
को प्रत्येक वर्ष को स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का मुख्यालय जेनेवा में है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का मुख्य उद्देश्य विश्व के समस्त व्यक्तियों को सर्वोच्च स्वास्थ्य
स्तर प्रदान करना है। भारत में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का क्षेत्रीय कार्यालय दिल्ली में है जिसकी
स्थापना 1 जनवरी 1949 में हुई थी।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के कार्य
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) इन क्षेत्रों में कार्य करता है-
- मातृ एवं शिशु कल्याण
- पोषण
- जन स्वास्थ्य
- जन स्वास्थ्य की देखभाल
- मानसिक स्वास्थ्य
- जन-शिक्षा
- व्यावसायिक शिक्षा
- पर्यावरणीय स्वास्थ्य।
- रोगों से बचाव व नियन्त्रण।
- परिवार के स्वास्थ्य स्तर में सुधार लाना।
- पर्यावरणीय सुधार।
- विस्तृत स्वास्थ्य सेवाओं का विकास करना।
- स्वास्थ्य सम्बन्धी आंकड़ों को एकत्र करना, आंकड़ों का निर्वाचन करके आगामी योजनाएं लाना।
- स्वास्थ्य संबंधी साहित्य व सूचनाएं प्रदान करना।
सन् 1955 में इसके द्वारा
प्रोटीन कैलोरी सलाहकार समिति का गठन किया गया। इस समिति ने
प्रोटीन कैलोरी कुपोषण को रोकने के लिए सस्ते उत्तम प्रोटीनयुक्त पदार्थों की
जानकारी प्रदान की। सन् 1960 में समिति का पुनर्गठन किया गया।