इंदिरा गांधी जीवन परिचय

इंदिरागांधी का जन्म 19 नवम्बर 1917 को इलाहाबाद में हुआ था। 1930 में उन्होंनें बानर सेना का गठन किया। ये बानर सेना क्रांतिकारियों को सहयोग करती थी। 1942 में भारत छोड़ो आन्देालन में वे इलाहाबाद में गिरफ्तार की गई उन्हें नैनी केन्द्रीय जेल में रखा गया। फरवरी 1955 में वे कांग्रेस निर्वाचन समिति की सदस्य, बनाई गई। फरवरी 1958 में कांग्रेस के संसदीय बोर्ड की सदस्य तदुपरान्त 1959 में कांग्रेस की अध्यक्ष बनी। लाल बहादुर शास्त्री के प्रधान मंत्रित्व के समय वे सूचना और प्रसार मंत्री बनी। जनवरी 1966 में शास्त्री जी की मृत्यु हो जाने के बाद प्रधानमंत्री के पद के लिये इंदिरागांधी को 355 और मोरार जी देसाई को 189 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार जीत हासिल कर उन्होंने 24 जनवरी 1966 को प्रधानमंत्री के पद की शपथ ली। अपने प्रधानमंत्रित्व काल में उन्होंने भारत के लिये बहुत से कार्य किये। यही कारण था कि 31 अक्टूबर 1984 को जब उनके दो सिख अंगरक्षकों ने उनकी हत्या की तब केवल भारत को ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के सभी देशों को लगा कि उन्होंने एक श्रेष्ठ नेता का नेतृत्व खो दिया है। जिसकी भरपाई कभी भी नहीं हो सकती है।

Bandey

I am full time blogger and social worker from Chitrakoot India.

Post a Comment

Previous Post Next Post