कमला नेहरू का जीवन परिचय

कमला नेहरू का जन्म 1 अगस्त 1899 को दिल्ली में हुआ था। 8 फरवरी 1916 को कमला का विवाह जवाहर लाल नेहरू से हो गया। पूर्व में जवाहरलाल पश्चिमी सभ्यता से ओतप्रोत थे बाद में गांधी जी के विचारों से प्रभावित होने के कारण भारतीय सभ्यता की ओर आकर्षित हुए। 1930 के सविनय अवज्ञा आन्दोलन में स्त्रियों ने भी अत्यधिक संख्या में भाग लिया था। स्त्रियों में राष्ट्रीय चेतना जाग्रत करने में कमला का भी योगदान रहा था। कमला को कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया । अंग्रेजी सरकार द्वारा भारतीय कांग्रेस के सदस्यों को जब पकड़ लिया गया तक अपने पति और ससुर की अनुपस्थिति में कमला ने इलाहाबाद जिले की अध्यक्ष होने की हैसियत से प्रदेश की कांग्रेस का नेतृत्व भी किया। इस दौरान वे पुलिस की लाठियों का शिकार भी बनी। कमला को दो महिने की जेल की सजा दी गई। इस समय जेल में रहकर उन्होंने पुनः दुगनी ताकत से अंग्रेजी सरकार से लोहा लेने का विचार बनाया। परन्तु मोतीलाल का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्हें 26 दिन बाद छोड़ दिया गया। इसके बाद उनका स्वास्थ्य बिगड़ता गया और स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्हें स्विटजरलैण्ड ले जाया गया। यहां पर 28 फरवरी 1936 को उनकी मृत्यु हो गई।

Bandey

I am full time blogger and social worker from Chitrakoot India.

Post a Comment

Previous Post Next Post