मैग्नीशियम के कार्य

कैल्शियम के अवशोषण के समान मैगनेशियम का भी अन्त्र में अवशोषण बहुत कम मात्रा में होता है। हरी सब्जियों, अनाज तथा माँस में यह पर्याप्त मात्रा में रहता है। रक्त में इसकी उपस्थिति कैल्शियम के विपरीत होती है। कैल्शियम प्लाज्मा में अधिक रहता है। मैगनेशियम लोहित कोशिकाओं में रहता है। 100 मिली लीटर रक्त के प्लाज्मा में 2.5 मिली ग्राम तथा लोहित कोशिकाओं में 3.5 मिलीग्राम मैगनेशियम होता है। शरीर का 70 प्रतिशत मैगनेशियम अस्थियों में मैगनेशियम फाॅस्फेट रूप में होता है। ऐच्छिक पेशियों में यह केवल 0. 02 होता है।

शरीर में इसकी अल्पता से रक्त परिसंचरण ठीक प्रकार से नहीं होता है। मानसिक उत्तेजना अधिक हो जाती है। आक्षेप और अन्त में मृत्यु हो जाती है। मैगनेशियम की शरीर में न्यूवता के समय यदि कैल्शियम की अधिक मात्रा ली जाती है तो परिणाम गम्भीर हो जाते हैं। 

मैगनेशियम के कार्य 

मैगनेशियम के अन्य कार्य हैं- 
  1. यह अस्थि तथा दांतों के निर्माण में भाग लेता है। 
  2. अनेक एन्जाइमों को क्रियाशीलता प्रदान करता है। 
  3. पेशी संकुचन में भाग लेता है। 
  4. कैल्शियम आयनों के विपरीत कार्य करता है, जिससे शरीर में इन दोनों के कार्याें में सन्तुलन बना रहता है।

Bandey

I am full time blogger and social worker from Chitrakoot India.

Post a Comment

Previous Post Next Post