मंगल ग्रह का व्यास और तापमान कितना है

मंगल ग्रह ब्रह्माण्ड में सूर्य से चौथा बड़ा ग्रह है इसे लाल ग्रह के नाम से भी जाना जाता है। मंगल ग्रह का व्यास लगभग 6794 किलोमीटर है। यह सूर्य से लगभग 22.80 करोड़ किलोमीटर दूर है। ज्यादातर वैज्ञानिकों का मानना है कि मंगल ग्रह पर कभी पानी रहा होगा। मंगल ग्रह का तापमान औसतन -55 डिग्री सेल्सियस है। इस ग्रह की सतह का तापमान 27 डिग्री से 127 डिग्री सेल्सियस तक हो जाता है। मंगल ग्रह धरती के व्यास का केवल आधा है। और यह धरती से कम घना है। यूनान के लोग मंगल ग्रह को युद्ध का देवता मानते हैं और इस ग्रह को एरेस के नाम से पुकारते हैं। लाल ग्रह यानी के मंगल ग्रह पर पानी और कार्बनडाइआक्साइड बर्फ की परत है। इस ग्रह के दो उपग्रह है फोबोस और डीमोस। मंगल ग्रह पर धरती के दिनों के हिसाब से 687 दिनों का एक साल होता है।

Bandey

I am full time blogger and social worker from Chitrakoot India.

Post a Comment

Previous Post Next Post