गुट निरपेक्ष आंदोलन के 5वां शिखर सम्मेलन कहां हुआ था ?

गुट निरपेक्ष आंदोलन का 5वां शिखर सम्मेलन 16 से 20 अगस्त 1976 ई. में कोलम्बों में हुआ। इस सम्मेलन में कुल 116 देशों ने भाग लिया जिनमें 86 देश पूर्ण सदस्य, 13 पर्यवेक्षक गैर-राज्य तथा 7 ने अतिथि सदस्य के रूप में भाग लिया। पुर्तगाल, रूमानिया, पाकिस्तान, टर्की और ईरान, फिलिपीन्स आदि प्रमुख थे जो सदस्यता ग्रहण करने के इच्छुक थे। इस सम्मेलन में नयी अन्तर्राष्ट्रीय आर्थिक व्यवस्था विकसित करने का आग्रह किया गया, तथा एक आर्थिक घोषणा-पत्र प्रस्तुत किया गया जिसमें इन बातों पर चर्चा की गई।

(अ) अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार को इस तरह पुर्नगठित किया जाए कि विकासशील देशों को बेहतर शर्तों पर व्यापार का मौका मिले और उनको अपने निर्यात का उचित मूल्य प्राप्त हो।
  1. अन्तर्राष्ट्रीय विभाजन के आधार पर उत्पादन को नये सिरे से पुर्नगठित किया जाए। 
  2. मुद्रा संबंधी सुधारों में विकासशील देशों की राय को वही आदर मिलना चाहिए जो विकसित राष्ट्रों को मिलता है साथ ही मुद्रा प्रणाली में आमूल-चूल परिवर्तन होना चाहिए। 
  3. अनाज उत्पादन बढ़ाने हेतु प्रबल साधन तथा तकनीकी का प्रयोग किया जाए। 
  4. विकासशील देशों को यथेष्ट मात्रा में नियमित रूप से आर्थिक साधन हस्तान्तरित किये जाए और उनकी स्वाधीनता का सम्मान किया जाए।
इस सम्मेलन की राजनीतिक घोषणा में निम्न लिखित बातें कही गयी थी :-
  1. समता के आधार पर नयी राजनीतिक व्यवस्था बनायी जाए और ‘प्रभाव क्षेत्र‘ जैसे सिद्धान्तों को शांति विरोधी बताया गया। 
  2. सम्मेलन में मुक्त आंदोलनों का समर्थन किया गया साथ ही पश्चिमी एशिया, साइप्रस, फिलीस्तीन समस्या, दोनों कोरियाओं (उत्तरी कोरिया, दक्षिणी कोरिया) का एकीकरण आदि की समस्याओं पर विचार किया गया। 
  3. सम्मेलन में हिन्द महासागर में विदेशी अड्डों के प्रश्न को भी उठाया गया और इसे तनाव मुक्त क्षेत्र बनाने की आवश्यकता पर बल दिया गया।

Bandey

I am full time blogger and social worker from Chitrakoot India.

Post a Comment

Previous Post Next Post