गुट निरपेक्ष आंदोलन का चतुर्थ शिखर सम्मेलन कहां हुआ था ?

गुट निरपेक्ष आंदोलन के चतुर्थ शिखर सम्मेलन 1973 में अल्जीरिया की राजधानी अल्जीयर्स में 9-10 सितम्बर में हुआ इस सम्मेलन में 75 देशों के पूर्ण सदस्य और 9 देशों ने पर्यवेक्षक के रूप में भाग लिया। निर्गुट देशों में व्याप्त मत भेदों का खुला प्रदर्शन हुआ साथ ही अभूतपूर्व आत्मविश्वास और एकता का दर्शन भी हुआ। 

गुट निरपेक्ष आंदोलन के चतुर्थ शिखर सम्मेलन में इन बिन्दुओं पर विचार किया गया।

  1. महाशक्तियों के बीच तनाव-शैथिल्य का स्वागत किया गया। 
  2. गुट निरपेक्ष राष्ट्रों को अपनी असंलग्नता की परिभाषा बदल कर अन्तर्राष्ट्रीय स्थिति के संदर्भ में करने पर जोर दिया गया। 
  3. निर्गुट देशों के बीच आर्थिक, व्यापारिक और तकनीकी तालमेल होना चाहिए। 
  4. जातीय विद्वेष, उपनिवेशवाद, साम्राज्यवाद के उन्मूलन पर जोर दिया जाए। 
  5. आर्थिक दृष्टि से यह निश्चित किया गया कि गुट निरपेक्ष देशों को अपने आर्थिक साधनों का पूर्ण उपयोग करने का अधिकार है। 
  6. इस सम्मेलन के अपने घोषणा पत्र में यह कहा गया कि राजनीतिक और आर्थिक नीतियों के गठन में विकासशील देशों की आवाज सुनी जाए तथा निर्गुट राष्ट्र सम्मिलित रूप से विकसित देशों पर दबाव डालें।

Bandey

मैं एक सामाजिक कार्यकर्ता (MSW Passout 2014 MGCGVV University) चित्रकूट, भारत से ब्लॉगर हूं।

Post a Comment

Previous Post Next Post