राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण क्या है इसके उद्देश्य ?

विद्यालय शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) द्वारा विकसित एक सर्वेक्षण कार्यक्रम है जिसके तहत कक्षा 3, 5, 8 और 10 के छात्रों की सीखने के स्तर का मूल्यांकन हेतु परीक्षाएं आयोजित की जाती है। यह कार्यक्रम शैक्षिक मूल्यांकन तथा उपलब्धि स्तर दोनों प्रकार का है। इस सर्वेक्षण में पांच विषयों भाषा, सामाजिक विज्ञान, गणित, विज्ञान और पर्यावरण अध्ययन की उपलब्धि की जांच की जाती है।

प्रथम बार यह है नेशनल अचीवमेंट सर्वेक्षण (NAS) 13 नवंबर 2017 को एनसीईआरटी द्वारा चयनित विद्यालयों में ही किया गया था। 2017 में प्रारम्भिक स्तर पर राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (National Achievement Survey) में कक्षा 3, 5 और 8 के लिए जिसमें कक्षा 3 और 5 के लिए हिंदी, गणित, पर्यावरण तथा कक्षा 8 के लिए हिंदी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान के लिए यह परीक्षा आयोजित की गई।

वर्तमान में राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (NAS) में कक्षा 10 को भी शामिल कर लिया गया है। तथा पहले की तरह चयनित विद्यालयों में नहीं परंतु देश भर के सभी राजकीय विद्यालयों और राजकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में यह मूल्यांकन सर्वेक्षण किया जाता है।

राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण का उद्देश्य

  1. देश के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चे किस विषय में कमजोर है तथा कौन से विषय की पाठ्यवस्तु उन्हें नहीं आती है, यह जानने के लिए कक्षा 3, 5, 8 और 10 के बच्चों का मूल्यांकन करना है।
  2. बच्चों के सीखने के स्तर में गुणात्मक सुधार लाने के लिए।
  3. नेशनल अचीवमेंट सर्वेक्षण (NAS) की आवश्यकता शिक्षा प्रणाली की दक्षता को समझने के लिए।
  4. शिक्षा संबंधी योजना निर्माण और गुणात्मक सुधार में मार्गदर्शन प्राप्ति के लिए।
  5. यह पता लगाना की बच्चों ने सिखने के प्रतिफल (Learning Outcome) की संप्राप्ति कहा तक की है। इसलिए ही नेशनल अचीवमेंट सर्वेक्षण के लिए एनसीईआरटी द्वारा प्रश्न पत्रों का निर्माण सिखाने के प्रतिफलों पर आधारित होता है।

Bandey

मैं एक सामाजिक कार्यकर्ता (MSW Passout 2014 MGCGVV University) चित्रकूट, भारत से ब्लॉगर हूं।

Post a Comment

Previous Post Next Post