मार्क्सवाद क्या है कार्ल मार्क्स के प्रमुख सिद्धांत कौन कौन से हैं?

कार्ल मार्क्स को वैज्ञानिक समाजवाद का प्रवर्तक माना जाता है। मार्क्स के पूर्ववर्ती विचारकों ने नवयुग के सामने लिए थे, किन्तु मार्क्स ने उन सपनों को साकार बनाने के लिए प्रयास किया। मार्क्स ने अपने विचारों को ‘वैज्ञानिक समाजवाद’ बतलाया। उसने अपने विचारों को वैज्ञानिक इसलिए कहा है कि उसने एक वैज्ञानिक की भांति समाज के स्वरूप एवं विकास के नियमों की खोज करने का प्रयत्न किया था। उसने यह पता लगाया था कि समाज में परिवर्तन क्यों होते हैं, भविष्य में ये परिवर्तन किस प्रकार तथा किस दिशा में होंगे। यह निष्कर्ष पर पहुंचा कि मानव समाज में परिवर्तन अकस्मात् नहीं होते हैं, अपितु कुछ विशिष्ट नियमों के अनुसार होते हैं।

कार्ल मार्क्स का दर्शन अत्यन्त ही विराट तथा सुसम्बद्ध है। केटलिन के अनुसार, क्रांतिकारी कदम वर्ग संघर्ष के सिद्धांत पर आर्थिक व्याख्या पर, यह व्याख्या हीगल के द्वन्द्ववादी भौतिकवादी विचारधारा पर। कार्ल मार्क्स के सिद्धांतों को ही ‘मार्क्सवाद’ कहा जाता है।

कार्ल मार्क्स के प्रमुख सिद्धांत 

कार्ल मार्क्स के प्रमुख सिद्धांत हैं-
  1. द्वन्द्वात्मक भौतिकवाद
  2. इतिहास की आर्थिक या भौतिकवादी व्याख्या
  3. वर्ग संघर्ष का सिद्धांत
  4. अतिरिक्त मूल्य का सिद्धांत।

Bandey

मैं एक सामाजिक कार्यकर्ता (MSW Passout 2014 MGCGVV University) चित्रकूट, भारत से ब्लॉगर हूं।

Post a Comment

Previous Post Next Post