वेब पोर्टल क्या हैं | What is Web Portal in Hindi?

वेबसाइट्स के समूह को वेब पोर्टल कहा जाता है। वेब पोर्टल का शाब्दिक अर्थ होता है इंटरनेट का प्रवेश द्वार | वेब पोर्टल वास्तव में स्वयं भी एक वेबसाइट होती है, जिससे दूसरे कई अन्य सम्बन्धित वेबसाइट पर पहुंचा जा सकता है। इंटरनेट से जुड़ने पर कई प्रकार के वेब पोर्टल मिलते हैं। वेब पोर्टल पर विभिन्न स्रोतों से जानकारियां जुटाकर व्यवस्थित रूप में उपलब्ध कराई जाती हैं। इसके साथ ही वेब पोर्टल पर कई तरह की सेवाएं भी दी जाती हैं। जैसे कई वेब पोर्टल यूजर को सर्च इंजन की सुविधा देते हैं।

इसके अलावा कम्युनिटी चैट फोरम, होम पेज और ईमेल की सुविधाएं भी देते हैं। वेब पोर्टल पर सर्च इंजन, विषय डायरेक्ट्री और अन्य सर्विस जैसे - न्यूज, इन्टरटेनमेंट, स्टॉक, मार्केट, शॉपिंग आदि की लिंक होती है। इन लिंक द्वारा आप उन वेबसाइट तक पहुंच सकते हैं। वेब पोर्टल पर समाचार, स्टॉक, मूल्य और फिल्म आदि की गपशप भी देख सकते हैं। बहुत से वेब पोर्टल को यूजर अपनी आवश्यकता के अनुसार कस्टमाइज भी कर सकते हैं।

वेब पोर्टल पर बड़े सर्च इंजन और ब्राउजर प्रोवाइडर द्वारा प्रायोजित होते हैं। वेब पोर्टल साइट पर सभी इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर अपना ध्यान सूचना के साथ मनोरंजन की सर्विस पर सबसे अधिक लगाते हैं । वेबसाइट के पहले पेज पर यूजर के लिए ये दोनों सर्विस उपलब्ध होती हैं । साधारण अर्थों में हम कह सकते हैं कि वेब पोर्टल वह वेबसाइट होती है, जो यूजर को मनोरंजन और सूचना की सर्विस प्रदान करती है। इससे यूजर इंटरनेट पर अधिक अनुभव प्राप्त करता है।

वैसे तो वेब पोर्टल के बहुत सारे उदाहरण हैं। इनमें से कुछ ऐसे भी हैं, जिनका हम प्रतिदिन उपयोग करते हैं, जो बहुत प्रचलित है । कुछ प्रचलित वेब पोर्टल्स के नाम निम्नलिखित हैं.

  1. गूगल (Google)
  2. याहू (Yahoo)
  3. फेसबुक (Facebook)
  4. यू-ट्यूब (YouTube)
  5. ट्विटर (Twitter)
  6. ब्लॉगर (Blogger)
  7. अमेजन (Amazon)
  8. फ्लिपकार्ट (Flipkart)
  9. पेटीएम (Paytm)
  10. नौकरी (Naukri)
  11. मोनेस्टर (Monster)
  12. ऑनलाइन एसबीआई (OnlineSBI)
  13. यूआईडीएआई – आधार कार्ड पोर्टल ( UIDAI- Aadhar Card Portal)
  14. टाइम्स ऑफ इण्डिया ( TimesOfIndia)
  15. 99एकर्स (99acres)
  16. यात्रा (Yatra)
  17. वेबदुनिया (Webdunia)

Post a Comment

Previous Post Next Post