पाकिस्तान का सामान्य परिचय

पाकिस्तान (Pakistan) भारत का ही एक अंग था। इसकी राजधानी इस्लामाबाद है । क्षेत्रफल की दृष्टि से पाकिस्तान का विस्तार 8.87,811 वर्ग किमी0 में है, जहाँ लगभग 12,93,00,900 व्यक्तियों की जनसंख्या निवास करती है। यहाँ की मुद्रा "रूपया" है । इस्लामाबाद, लाहौर, कराची, पेशावर, हैदराबाद, मुल्तान, साहीवाल तथा फैसलावाद आदि पाकिस्तान के प्रमुख नगर हैं। नदियों की दृष्टि से पाकिस्तान को देखा जाये तो यहाँ पर सिंधु, झेलम, सतलुज व चनाब आदि प्रमुख हैं । यहाँ (पाक) पर कपास की खेती, सूती कपड़े, रसायन तथा ऊनी वस्त्र के कारखाने आदि उद्योग धन्धे हैं ।

पाकिस्तान पहले भारत का ही भाग था। अंग्रेजी साम्राज्य से स्वतंत्रता प्राप्ति के समय कुछ मुस्लिम नेताओं ने देश के बंटवारे की मांग की। 14 अगस्त 1947 को अंग्रेजों ने भारत के मुस्लिम बहुसंख्यक वाले दो खण्ड भारत से अलग करके पाकिस्तान नाम से एक पृथक देश बना दिया। एक खण्ड पश्चिम में व दूसरा पूरब में। दोनों के बीच में लगभग 1700 किमी0 की दूरी थी । पूर्वी भाग 1971 में पाकिस्तान से अलग हो गया और बांग्लादेश के नाम से नया सर्वप्रभुता सम्पन्न राष्ट्र बन गया। पाकिस्तान में पंजाबी, पठान, बलोच और सिन्धी रहते हैं। उर्दू यहाँ की सामान्य राजभाषा है। 

धरातल पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम में हिन्दूकुश पर्वत श्रेणी है और सिन्धु नदी के पश्चिम में सुलेमान और किरथार पर्वत श्रेणियाँ हैं जिनमें कई नदियों की घाटियाँ हैं, जिनमें खैबर घाटी सर्वाधिक प्रसिद्ध है ।

दूसरा प्राकृतिक भाग सिंध और उसकी सहायक नदियों का मैदान है। सिंध नदी पाकिस्तान में उत्तर से दक्षिण को बहती है। अरब सागर में गिरने से पहले इसमें झेलम, चेनाब, राबी, व्यास तथा सतलुज नदियाँ आकर मिलती हैं। सिन्ध नदी अपने निचले भाग में मरूस्थल में बहती है जिसके कारण यह भाग एक उपजाऊ मैदान बन गया है। पाकिस्तान में ग्रीष्म ऋतु में कड़ी गर्मी व शीत ऋतु में जाड़ा पड़ता है। वर्षा यहाँ बहुत कम होती है। सिंचाई नहरों से की जाती है । 

गेहूँ, कपास, गन्ना, तम्बाकू व चावल यहाँ की मुख्य उपज है। पर्वतीय प्रदेश में आडू, नाशपाती, खुरमानी, बादाम, सेब, अनार तथा अंगूर आदि पैदा होते हैं। झेलम नदी के पास नमक का पहाड़ है। मिट्टी में से फिटकरी व शोरा निकलता है। खनिज तेल, प्राकृतिक गैस व जिप्सम भी मिलते हैं ।

Bandey

I am full time blogger and social worker from Chitrakoot India.

Post a Comment

Previous Post Next Post