श्रीलंका का संक्षिप्त परिचय

श्रीलंका की राजधानी कोलम्बो है। यहाँ सिंहली व तमिल भाषा बोली जाती है | श्रीलंका का क्षेत्रफल 65,610 वर्ग किमी0 है, यहाँ 1,85,95,000 की जनसंख्या निवास करती है। यहाँ के प्रमुख शहर - कोलम्बो, अनुराधपुर, कैन्डी, ट्रिंकोमली, कथिरावेली, कुरूनेगला, जाफना और गाले हैं तथा यहाँ पर वर्ष भर बहने वाली प्रमुख नदियाँ – पदमा, गंगा, मेघना आदि हैं। धर्म की दृष्टि से बौद्ध, हिन्दू, इस्लाम व ईसाई प्रमुख हैं । श्रीलंका में रबड़ के टायर, कागज, कपड़ा, प्लाईवुड, चीनी, सिगरेट व सीमेन्ट आदि के कारखाने हैं। यहाँ मुद्रा के रूप में "लंका रुपया" चलन में है।

श्रीलंका भारत के दक्षिण में हिन्द महासागर में एक बड़ा द्वीप है, जो एक स्वतंत्र व सुन्दर देश है। इसे "पूर्व का मोती" भी कहा जाता है। पाक जल डमरू - मध्य इसे भारत से अलग करता है। इस जल डमरूमध्य में समुद्र में डूबी हुई चट्टानों और बालू की एक पंक्ति सी है जो श्रीलंका में तलैमन्नार व भारत के रामेश्वरम द्वीप के निकट धुष्कोडि के बीच एक पुल की तरह पड़ी है। इसे रामचन्द्र जी का पुल भी कहते हैं। कई व्यक्ति इसे आदम का पुल भी कहते हैं ।

श्रीलंका में वर्ष भर अत्यधिक गर्मी पड़ती है तथा वर्षा भी साल भर पड़ती है । यहाँ की जलवायु समशीतोष्ण है क्योंकि यहाँ चारों ओर समुद्र है। बीच के पर्वतीय भाग में जलवायु बहुत ही सुहावनी रहती है; उत्तरी मैदान में वर्षा कम होती है। यहाँ पर खेतों की सिंचाई बांध व तालाब बनाकर की जाती है । जहाँ पर अधिक वर्षा होती है वहाँ पर बन काफी घने पाये जाते हैं। नारियल, पपीता, काजू, सुपारी, अनानास, आम, कपूर, गरम मसाले, मंगोस्तीन और कोको यहाँ की मुख्य उपज है। खेती यहाँ चावल, चाय, तम्बाकू व रबड़ के वृक्षों की खेती की जाती है । वागों व वनों में सुन्दर फूल खिलते हैं।

हाथी, चीता, सांभर, मृग व जंगली सुअर यहाँ के मुख्य जन्तु हैं । पेन्सिल बनाने का सुर्मा (ग्रेफाइट) श्रीलंका का मुख्य खनिज है। श्रीलंका के उत्तर-पश्चिम में मन्नार की खाड़ी में समुद्र में से मोती निकाले जाते हैं। नारियल की गिरी से तेल व छिलके के रेशों से रस्सियाँ बनाई जाती हैं। यहाँ के आदिवासियों को वैधा कहते हैं। जनसंख्या का अधिकांश भाग सिंहली लोग हैं। सिंहली भाषा संस्कृत से निकली है । उत्तरी भाग में तमिल लोग बहुत है। दक्षिणी पश्चिमी भाग में अरब जाति के लोग भी रहते हैं।

Bandey

I am full time blogger and social worker from Chitrakoot India.

Post a Comment

Previous Post Next Post