वस्तु विभेद का अर्थ है कि वस्तुएँ एक-दूसरे के निकट स्थानापन्न (Close Substitute) तो होती हैं परन्तु वे समरूप (Homogeneous) नहीं होतीं और उनमें रंग, नाम, पैकिंग, क्वालिटी आदि का अन्तर पाया जाता है। बाजार में आपको फोरहन्स, बिनाका, कॉलगेट, सिगनल आदि कई प्रकार के टूथपेस्ट, लिमका, कैम्पा कोला, पेप्सी कोला, कोका कोला, थम्स अप आदि कई ठण्डे पदार्थ मिलते हैं। ये एक दूसरे के स्थानापन्न हैं परन्तु इनमे विभेद भी पाया जाता है। प्रो. चैम्बरलिन (Chamberlin) के अनुसार, ‘‘एक किस्म की वस्तुओं में विभेद उस समय उत्पन्न होता है जब एक विक्रेता की वस्तुओं तथा सेवाओं को दूसरे विक्रेता की वस्तुओं तथा सेवाओं से विभिन्न मानने को कोई महत्वपूर्ण आधार हो। यह आधार वास्तविक या कृित्राम हो सकता है। इसके फलस्वरूप क्रेता एक उत्पादन की वस्तु को दूसरे की तुलना में अधिक पसन्द करता है।’’ ;
वस्तु विभेद की मुख्य विशेषताएं
- वस्तु विभेद के फलस्वरूप वस्तुएं पूर्ण प्रतियोगिता की तरह एक रूप (Homogeneous) नहीं होती है।
- वस्तु विभेद बाजार की एक वास्तविक स्थिति है। ये वस्तुएं निकट स्थानापन्न (Close Substitutes) होती हैं।
- वस्तु विभेद वास्तविक तथा कृित्राम दोनों प्रकार का हो सकता है।
- वस्तु विभेद की अवस्था में उत्पादक अपनी-अपनी वस्तुओं के नाम आदि को कानूनी रूप से पेटेन्ट करा लेते हैं उन्हें उस वस्तु के नाम, डिजाइन आदि का एकाधिकार प्राप्त होता है। जैसे वेसपा स्कूटर के उत्पादन का अधिकार केवल एक ही फर्म को है। इसका ट्रेड मार्क रजिस्टर्ड है। दूसरी फर्म इसका प्रयोग नहीं कर सकती। परन्तु वह किसी दूसरे ब्रांड की वस्तुओं का उत्पादन कर सकती हैं। इस प्रकार विभिन्न फर्मों में प्रतियोगिता भी पाई जाती है।
- वस्तु विभेद का उद्देश्य कीमत निर्धारित करने की शक्ति प्राप्त करना तथा लाभ में वृद्धि करना। वस्तु विभेद के फलस्वरूप औसत लागत में वृद्धि हो सकती है।
- चैम्बरलिन के अनुसार वस्तु विभेद लोगों की अनेक रूपों में विभिन्नता (Variety) की आवश्यकता पूरी करता है। अतएव इसके लिए कुछ अधिक कीमत देना आवश्यक हो जाता है।