अनुसंधान विधियों को मुख्यत: दो रूपों में बॉटा जा सकता हे- तार्किक
प्रत्यक्षवाद (Logical Positivism) तथा गोचर खोज (Phenomenological
Inquiry) । शैक्षिक शोधो में पहला रूप ज्यादा प्रयुक्त हुआ है। परन्तु विगत एक
दशक से शैक्षिक परिस्थितियों से सम्बन्धित समस्याओं, समाधान प्रक्रियाओं एवं
व्यवस्थाओं से मुद्दों को स्पष्ट एवं उजागर करने के लिये गोचर खेाज उपागम
पर ज्यादा बल दिया जा रहा है। शोध के इन्हीं उपागमों के आधार पर शोध को
तीन भॉगों में बॉटा जा सकता है- मात्रात्मक शोध, गुणात्मक शोध एवं क्रियात्मक
शोध । वास्तव में शोध के मात्रात्मक तथा गुणात्मक शोधों मे न तो केाई स्पष्ट
अन्तर है और न ही दोनों एक दूसरे के पूरक हैं। दोनों शोधों में मात्रात्मक एवं
गुणात्मक प्रदत्तों का प्रयोग हो सकता है। इसीलिये अब तक गुणात्मक शोध की
कोई सर्वमान्य परिभाषा नहीं बन सकी है।
गुणात्मक अनुसंधान के विषय में जॉन
डब्ल्यू बेस्ट तथा जेम्स वी कान ने कहा है-‘‘क्या है ? का वर्णन करने के लिए गुणात्मक विवरणात्मक अनुसंधान
अमात्रात्मक विधियों का प्रयोग करता है। गुणात्मक विवरणात्मक शोध प्रत्यक्ष चरों
के मध्य के अमात्रात्मक सम्बन्धों को जानने के लिये व्यवस्थित प्रक्रियाओं का
प्रयोग करता है।’’
गुणात्मक अनुसंधान के लिये व्यवहार में कई पद प्रयुक्त किये जाते हैं, जैसे - नृ-शास्त्र शोध (Enthnographic Research) व्यष्टि अध्ययन शोध (Case Study Research) घटना-क्रिया विज्ञानपरक शोध (Phenomenological Research) तथा संरचनावाद (Constructivism), सहभागी प्रेक्षण (Participant Observation) आदि।
गुणात्मक अनुसंधान में जब नृ: शास्त्रीय शोध शब्द का प्रयोग होता है, तब घटित घटनाओं के स्थान पर वर्तमान की घटनाओं का अध्ययन किया जाता है। इसमें शोधकर्ता या शोधकर्ता का दृष्टिकोण खोज के गोचर (Phenomena) के प्रति अधिक व्यैक्तिक तथा मृदु होता है। वह व्यक्तियों की अभिवृत्तियों, पसन्दों या व्यवहारों के कारणों तथा अभिप्रेरणाओं के प्रति समझ पैदा करने के लिये व्यैक्तिक लेखों, असंरचित साक्षात्कारों, तथा सहभागी प्रेक्षण विधियों का प्रयोग करता है। इस प्रकार के अनुसंधान में संकलित प्रदत्तों का उपयोग परिकल्पनाओं की जॉच के स्थान पर परिकल्पनाओं के निर्माण में किया जाता है।
इस प्रकार से कहा जा सकता है कि गुणात्मक अनुसंधान गहनतापूर्वक किया जाने वाला एक ऐसा व्यस्थित प्रक्रियाओं वाला अनुसंधान है जिसमें गुणात्मक प्रदत्त संकलन की विधियों का प्रयोग कर परिकल्पनात्मक निष्कर्षों को मात्रात्मक या गुणात्मक रूप में प्राप्त किया जाता है तथा जिसका सम्बन्ध वर्तमान गोचर से होता है।
गुणात्मक अनुसंधान के लिये व्यवहार में कई पद प्रयुक्त किये जाते हैं, जैसे - नृ-शास्त्र शोध (Enthnographic Research) व्यष्टि अध्ययन शोध (Case Study Research) घटना-क्रिया विज्ञानपरक शोध (Phenomenological Research) तथा संरचनावाद (Constructivism), सहभागी प्रेक्षण (Participant Observation) आदि।
गुणात्मक अनुसंधान में जब नृ: शास्त्रीय शोध शब्द का प्रयोग होता है, तब घटित घटनाओं के स्थान पर वर्तमान की घटनाओं का अध्ययन किया जाता है। इसमें शोधकर्ता या शोधकर्ता का दृष्टिकोण खोज के गोचर (Phenomena) के प्रति अधिक व्यैक्तिक तथा मृदु होता है। वह व्यक्तियों की अभिवृत्तियों, पसन्दों या व्यवहारों के कारणों तथा अभिप्रेरणाओं के प्रति समझ पैदा करने के लिये व्यैक्तिक लेखों, असंरचित साक्षात्कारों, तथा सहभागी प्रेक्षण विधियों का प्रयोग करता है। इस प्रकार के अनुसंधान में संकलित प्रदत्तों का उपयोग परिकल्पनाओं की जॉच के स्थान पर परिकल्पनाओं के निर्माण में किया जाता है।
इस प्रकार से कहा जा सकता है कि गुणात्मक अनुसंधान गहनतापूर्वक किया जाने वाला एक ऐसा व्यस्थित प्रक्रियाओं वाला अनुसंधान है जिसमें गुणात्मक प्रदत्त संकलन की विधियों का प्रयोग कर परिकल्पनात्मक निष्कर्षों को मात्रात्मक या गुणात्मक रूप में प्राप्त किया जाता है तथा जिसका सम्बन्ध वर्तमान गोचर से होता है।
गुणात्मक अनुसंधान की विशेषताएं
गुणात्मक अनुसंधान के सम्बन्ध में उपरोक्त बातों से उसकी विशेषताओं को सरलता से जाना जा सकता है। प्रमुख विशेषताएं हैं-- गुणात्मक अनुसंधान में आगमनात्मक (Inductive) उपागम का प्रयोग होता है।
- इसमें शोधकर्ता या शोधकर्ता की अहं भूमिका होती है।
- गुणात्मक अनुसंधान का केन्द्र बिन्दु विशिष्ट परिस्थिति, संस्थायें, समुदाय या मानव समूह होता है।
- यह मात्रात्मक प्राप्तांको, मापन तथा सांख्यिकीय विश्लेषण के स्थान पर निहित कारणों, व्याख्याओं और निहित अर्थों पर बल देता है।
- यह संरचित उपकरणों के स्थान पर व्यैक्तिक अनुभवों केा ज्यादा बल देता है।
- यह कम घटनाओं या कम समूह या कम सदस्य संख्या पर आधारित हेाता है।
- इसकी आधार सामाग्रियॉ साक्षात्कार, प्रत्यक्ष प्रेक्षण तथा लिखित अभिलेख हेाते हैं।
- इसमें संगठनात्मक प्रक्रियाओं का अध्ययन किया जाता है।
- मात्रात्मक अनुसंधान में जहॉ सार्वभौमिक सामान्यीकरण किया जाता है वहीं गुणात्मक अनुसंधान विशिष्ट सन्दर्भ के साथ केन्द्रित रहता है।
- गुणात्मक अनुसंधान ज्ञान के विशिष्ट, सही या सत्य के मार्ग पर विश्वास नहीं करता बल्कि परिस्थितिजन्य ज्ञान पर बल देता है।
गुणात्मक अनुसंधान के उद्देश्य
- अभिवृत्ति, पूर्वाग्रह, पसंद, संगठनात्मक वातावरण आदि जैसे विस्तृत अर्थ वाले पदो के लिए गहन समझ विकसित करना।
- ऐसे सन्दर्भों (Context) को समझना जिसमें कुछ व्यवहार अभिव्यक्त होते हैं या कुछ घटनायें घटित होती है।
- एक प्रत्याशित घटना की पहचान करना।
- किसी प्रक्रिया का समझना।
- निमित्तीय (causal) व्याख्या विकसित करना।
- विशिष्ट प्रकार के व्यवहार या विशिष्ट घटना को बढ़ाने वाले जिम्मेदार कारकों केा जानने के लिये गहन अध्ययन करना।
- किसी घटना या व्यवहार के लिये जिम्मेदार विभिन्न कारकों के मध्य के अन्र्तसम्बन्धों का अध्ययन करना।
- नैसर्गिक अध्ययन (Naturalistic Inquiry) अर्थात पूर्व निर्धारित नियमों के आधार पर प्राप्त निष्कर्षों के बिना, बिना किसी नियन्त्रण या बाधा के, बिना किसी हस्तक्षेप के, वास्तविक सांसारिक परिस्थितियों में अनसुलझी प्रकृतिजन्य परिस्थितियों में अध्ययन।
- आगमनात्मक विश्लेषण (Inductive Analysis) अर्थात सैद्धान्तिक आधार पर परिकल्पनाओं के निर्माण एवं जॉच के स्थान पर खोज के लिये प्राप्त विस्तृत तथा विशिष्ट प्रदत्तों के महत्वपूर्ण वर्गों, विभागों तथा अन्र्तसम्बन्धों को समझना।
- समग्र परिप्रेक्ष्य (Holistic Perspective) अर्थात किसी घटना के अंशों या विवृत चरों के रेखीय या कार्यकारण सम्बन्धों के स्थान पर अध्ययन विषय की सम्पूर्ण घटना (Whole phenomenon) को जटिल व्यवस्था के रूप में अध्ययन।
- गुणात्मक प्रदत्त (Qualitiative Data) अर्थात मानव के व्यैक्तिक लेखों, अनुभवों, प्रत्यक्ष भाशणों, व्याख्याओं आदि का विस्तृत एवं गहन अध्ययन।
- व्यक्तिगत सम्पर्क एवं अन्र्तदृष्टि (Personal contact and Insight) अर्थात शोधाथ्र्ाी, व्यक्तियों या घटनाओं के प्रत्यक्ष सम्पर्क में रहकर व्यैक्तिक अनुभव एवं अन्र्तदृष्टि के आधार पर व्यक्तियों के व्यवहारों या घटना के प्रति समझ विकसित करता है।
- अभिकल्पगत नम्यता (Design Flexibility) अर्थात शोधाथ्र्ाी के लिए शोध अभिकल्प का चुनाव करने में नम्यता रहती है। वह परिस्थिति के अनुसार अभिकल्पों का निर्माण एवं उनमें परिवर्तन कर सकता है।
- तदनुभूतिजन्य तटस्थता (Empathic Neutrality) विषय वस्तु की आवश्यकतानुरूप शोधाथ्र्ाी अपने व्यैक्तिक अनुभव एवं अन्र्तदृष्टि का प्रयोग अध्ययन में करता है परन्तु वह व्यैक्तिक पूर्वाग्रहों या पूर्व निर्धारित धारणाओं केा उससे अलग रखते हुए घटना का वस्तुनिष्ठ अध्ययन करता है
- सन्दर्भगत सूक्ष्म ग्राहिता (Context Sensivity) अर्थात् शोधाथ्र्ाी स्थान एवं समय की दृष्टि से घटना या परिस्थितियों के सामाजिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के प्रति सन्वेदनशील होता है।
- विशिष्ट व्यष्टि अभिमुखीकरण (Unique case Orientation) अर्थात् शोधाथ्र्ाी व्यक्तिगत अध्ययन से शोध की तुलना कर प्रत्येक व्यष्टि को विशिष्ट तथा अद्वितीय मानता है।
- गतिशील व्यवस्थायें (Dynamic System ) अर्थात शोधाथ्र्ाी प्रक्रिया के प्रति सावधान रहता है तथा सम्पूर्ण संस्कृति या एक व्यक्ति पर केन्द्रित रहते हुए परिवर्तनों को स्थिर मानकर कार्य करता है।
गुणात्मक अनुसंधान का महत्व
गुणात्मक अनुसंधान का शोध में महत्वपूर्ण स्थान है। भले ही शैक्षिक अनुसंधान में गुणात्मक अनुसंधान अब तक उपेक्षित रहा हो, लेकिन पिछले दशक से विद्धानों ने शोध की इस विधा पर जोर देना प्रारम्भ कर दिया है। सामाजिक विज्ञान के क्षेत्र में गुणात्मक अनुसंधान का प्रयोग तेा बहुत पहले से ही होता रहा है। गुणात्मक अनुसंधान की विशेषताएं एवं उद्देश्य से इसके महत्व को आंका जा सकता है।गुणात्मक अनुसंधान के मूलत: तीन व्यावहारिक उपयोग हैं -- ग्राह या समझने योग्य सिद्धान्तों की स्थापना करने में।मूल्यांकित किये जा रहे किसी उत्पाद या किसी कार्यक्रम की उपयोगिता केा सामान्य रूप से आंकलित करने के स्थान पर वर्तमान के अभ्यास या प्रयासों को सुधारने की ओर अग्रसर संरचनात्मक मूल्यांकन के संचालन में।
- शोधार्थियों के साथ सहयोगात्मक शोधों (Collaborative Research) में संलग्नता।
- सामाजिक एवं शैक्षिक क्षेत्र के लिए सिद्धान्तों के निरूपण की दृष्टि से।
- शोधार्थियों में शोध के प्रति गहनता बढ़ाने की दृष्टि से।
- सांख्यिकीय जटिलताओं के स्थान पर शोधार्थियों के अनुभव एवं अन्र्तदृष्टि के विकास की दृष्टि से।
- किसी घटना के वास्तविक चित्रण की दृष्टि से।
- अभिवृत्ति, पसंद तथा व्यवहारों को विस्तृत एवं स्पष्ट रूप प्रदान करने की दृष्टि से।
- भावी अनुसंधानों को दृष्टि प्रदान करने की दृष्टि से।
- परिकल्पनाओं के निर्माण की दृष्टि से।
- शेाधार्थियों में आत्मविश्वास एवं उसकी विश्वसनीयता बढ़ाने में।
- शोध में यान्त्रिकता को न्यून करने की दृष्टि से।
- विभिन्न समस्याओं के समाधान एवं कार्यक्रमों को सफल बनाने की दृष्टि से।
- किसी कार्यक्रम के संरचनात्मक मूल्यांकन की दृष्टि से।
- परस्पर सम्बद्ध शोधों में संलग्नता की दृष्टि से।
- मध्यान्ह भोजन योजना अन्य राज्यों के सापेक्ष तमिलनाडु में सुचारू रूप से क्यों चल रही है ?
- शैक्षिक नीतियों को प्रभावित करने के लिये शिक्षक संगठन क्या युक्तियाँ प्रयोग में लाते है ?
- शैक्षिक गुणवत्ता उन्नयन की दृष्टि से शिक्षक-अभिभावक सहयोग को कैसे बढ़ाया जा सकता है ?
- विद्यालयों के प्रधानाचार्य किन कार्यों में अपना समय अधिक व्यतीत करते हैं ?
- परीक्षाओं के बारे में क्या सोचते हैं ?
- प्रधानाचार्यो की भूमिका के विषय में शिक्षक वर्ग क्या धारणायें रखते हें?
- प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक अध्ययन-अध्यापन को प्रभावी बनाने के लिये क्या प्रयास करते हैं ? आदि।
गुणात्मक अनुसंधान के प्रकार
घटना-क्रिया विज्ञानपरक अध्ययन - घटना क्रिया विज्ञान एडमण्ड हयूसर्ल (Edmund Husserl) के द्वारा प्रतिपादित माना जाता है। बाद में इसके विकास में मार्टिन हेडेगर (Martin Heidegger) ने भी अपना योगदान दिया। यह एक दार्षनिक परम्परा है। घटना-क्रिया विज्ञान, मानवीय अनुभव के शोध केा मुख्य आधार मानता है। इस विधि में शोधार्थी अपने जीवन संसार के अनुभवों को परिलक्षित करता है। इसमें प्रतिभागियों को किसी घटना के बारे में अपने अनुभव को व्यक्त करने का अवसर दिया जाता है तब शोधार्थी प्रतिभागियों के प्रत्यक्षीकरण का विश्लेषण उनके प्रत्यक्षीकरण की समानता तथा भिन्नता के आधार पर करता है।हयूरिस्टिक अध्ययन - हयूरिस्टिक शब्द ग्रीक भाषा के हयूरिस्को शब्द से बना है जिसका अर्थ ‘to discover’ मैं खोजता हूँ’ होता है। यह आन्तरिक या गहराई से खोज की प्रक्रिया केा इंगित करता है, जो विभिन्न अनुभवों के अर्थ एवं प्रकृति को जानने तथा भावी अन्वेशण एवं विश्लेषण की विधियों तथा प्रक्रियाओं के विकास से सम्बिन्ध् ात होता है। हयूरिस्टिक अध्ययन एक प्रक्रिया हेै जो किसी एक समस्या या एक ऐसे प्रश्न से प्रारम्भ होता हैे जिसका समाधान या उत्तर शोधार्थी प्राप्त करना चाहता है। हयूरिस्टिक अध्ययन की छ: कलायें (phases) होती है -
- प्रारम्भिक संलग्नता (The initial engagement)
- प्रकरण और प्रश्न में डूबना (Immersion)
- अनुभवों को एकत्रित करना (Incubation)
- उद्घाटित करना (Illumination)
- अर्थापन (Expliration)
- सृजनात्मक संष्लेषण के रूप में शोध के चरम पर पहुँचना (culmination)
- प्रारम्भिक अन्वेषण (Initial Exploration)
- भौगोलिक अवस्थाओं का अध्ययन (Study of the geographical conditions)
- प्रेक्षण की योजना बनाना (Planning for the observation)
- सामाजिक अवस्थाओं में स्वयं संलग्न होना (Getting into the social setting)
- अवस्थाओं या परिस्थितियों का प्रेक्षण करना (Making observation about the setting)
- इनके बारे में अन्तिम निश्कर्ष निकालना (Finally drawing conclusions about it)
व्यष्टि अध्ययन -
इसमें किसी घटना से सम्बन्धित कुछ इकाइयों या व्यष्टियों को चुनकर
उनका गहन अध्ययन किया जाता है। एक व्यष्टि या इकाई एक व्यक्ति, एक
संस्था, एक सामाजिक समूह, एक समुदाय अथवा एक ग्राम हो सकता है। इसमें
शोधाथ्र्ाी को पक्षपात रहित होकर कार्य करना होता है।
प्रत्येक व्यक्ति का अपना एक दर्शन होता है जो उसके दृष्टिकोण, शिक्षा एवं उसकी नीतियों तथा धारणाओं के निर्माण में सहायक होता है। इसलिये व्यक्ति या देश या समाज के दर्शन के अध्ययन के लिये दार्शनिक शोध किये जाते हैं । इस निधि में विश्लेषणात्मक चिन्तन, अन्तर्दृष्टि तथा विचारों के संश्लेषण की क्षमताओं के आधार पर निष्कर्ष प्राप्त किये जाते हैं।
गुणात्मक तथा मात्रात्मक शोध से जुड़ी बेहतरीन जानकारी।
ReplyDeleteइससे जुड़े अन्य पहलुओं को जानने के लिए विजिट करें।
https://vkmail93.blogspot.com/2017/11/blog-post_17.html?m=1
जी नमस्कार । मै संस्कृत विद्वान् अाे का शाेध सम्बद्ध परिभाषा ढूढ रहा हुँ । मिल नही रहे है । अाप के पास काेइ उपाय है ?
ReplyDelete